NEET Toppers List 2022: नीट यूजी में राजस्थान की तनिष्का को मिला पहला स्थान, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

NEET Toppers List 2022: 17 जुलाई, 2022 को अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। चलिए आपको दिखाते हैं इन परीक्षा में टॉप 10 रैंक धारकों के बारे में…

रितिका आर्या Written by: September 8, 2022 8:38 am
neet pg 2022

नई दिल्ली। बुधवार, सात सितंबर को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2022) के नतीजे जारी कर दिए गए। इन नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जारी किया गया है। छात्र इसी वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। यहां बता दें कि नीट यूजी 2022 परिणाम के साथ ही एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी, एनटीए नीट कट ऑफ और एनटीए नीट मेरिट कम ऑल इंडिया रैंक लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 17 जुलाई, 2022 को अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। चलिए आपको दिखाते हैं इन परीक्षा में टॉप 10 रैंक धारकों के बारे में…

neet pg 2022

नीट यूजी 2022 में राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप 

नीट यूजी 2022 में 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ राजस्थान की तनिष्का ने परीक्षा में टॉप किया है। 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ राष्ट्रीय राजधानी के वत्स आशीष बत्रा दूसरे, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली तीसरे और कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने  चौथा स्थान हासिल किया है।

टॉप 10 रैंक धारक (NEET UG Result 2022 Top 10 Scorer)

रैंक रोल नंबर उम्मीदवार का नाम प्राप्तांक पर्सेंटाइल स्कोर राज्य
1 3905190306 तनिष्का 715 99.99977 राजस्थान
2 2001350019 वत्स आशीष बत्रा 715 99.99977 दिल्ली (एनसीटी)
3 2712130298 हृषिकेश नागभूषण गांगुली 715 99.99977 कर्नाटक
4 2701140052 रुचि पावाशे 715 99.99977 कर्नाटक
5 4204010052 एराबेली सिद्धार्थ राव 711 99.99972 तेलंगाना
6 3110320171 ऋषि विनय बलसे 710 99.99921 महाराष्ट्र
7 1601050034 अर्पित नारंग 710 99.99921 पंजाब
8 4122020826 कृष्णा एस आर 710 99.99921 कर्नाटक
9 2209040165 ज़ील विपुल व्यास 710 99.99921 गुजरात
10 2508010476 हाज़िक परवेज लोन 710 99.99921 जम्मू और कश्मीर

neet pg 2022

इस तरह से डाउनलोड करें छात्र अपना रिजल्ट (NEET UG Result 2022)

सबसे पहले छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

अब होम पेज पर,’नीट 2022 परिणाम’ पर क्लिक करें।

अब अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ ही क्रेडेंशियल फिल करें।

अब नीट 2022 रिजल्ट पर क्लिक करें और एक्सेस करें।

यहां से आप NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें,

भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें।

Latest