newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, लड़कियों का दिखा जलवा

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं की परीक्षा (UP Board 10th, 12th Result 2023) देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने पत्र जारी कर बताया था कि आज, मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। अब परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 10वीं में टॉप किया है। इस खबर में नीचे हमने आपको बताया है कि आप किस लिंक से और कैसे अपना रिजल्ट (UP Board 10th, 12th Result 2023) चेक कर पाएंगे…

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं की परीक्षा (UP Board 10th, 12th Result 2023) देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने पत्र जारी कर बताया था कि आज, मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। अब परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। हाई स्कूल में 89.78 पर्सेन्ट छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें 86,64 प्रतिशत लड़के हैं और बालिका 93.34 हैं। वहीं, इंटर में 75.52 % छात्र हुए परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें 69.34 लड़के हैं और 83.00 लड़कियां।

नीचे देखिए 10 वीं क्लास का रिजल्ट

सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 10वीं में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं। इस खबर में नीचे हमने आपको बताया है कि आप किस लिंक से और कैसे अपना रिजल्ट (UP Board 10th, 12th Result 2023) चेक कर पाएंगे…

नीचे देखिए 12 वीं क्लास का रिजल्ट

इस ऑफिशियल साइट पर देखें अपना रिजल्ट 

अगर आप भी अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2023) आने का इंतजार कर रहे हैं तो आप इस लिंक upmsp.edu.in  पर जाकर चेक कर पाएंगे।

इन दूसरी साइटों पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

अगर किसी कारणवश upmsp.edu.in की साइट ओपन नहीं होती तो आपको परेशान होनी की जरूरत नहीं है। आप upresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट (UP Board 2023) देख सकते हैं।

कैसे चेक करना है आपको लिंक पर रिजल्ट (UP Board Result 2023)

अगर आप भी अपने रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं आपको सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना है।
अह यहां आप 10वीं एग्जाम रिजल्ट 2023 पर जाएं.
अब जो भी आपका परीक्षा रोल नंबर था उसे फिल करें.
अब आपका रिजल्ट स्क्रीप पर ओपन हो जाएगा.
आप इसका प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में आपके काम आए.