
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा के संबलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजू जनता दल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार है। पीएम मोदी गरीबों के लिए यहां जो हर व्यक्ति के लिए 5 किलो चावल प्रतिमाह भेजते हैं, नवीन बाबू उसको अपनी फोटो वाले झोले में डालकर बंटवाते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद हम 18 महीने के अंदर चिटफंड घोटाले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे।
#WATCH | Sambalpur, Odisha: Union Home Minister Amit Shah says, “…Odisha is a very beautiful place, it has a long coastline, a lot of mineral wealth, and hardworking youth but the only thing missing is a hard-working Chief Minister. Form the BJP government, we will give a… pic.twitter.com/pTj9yFzj0e
— ANI (@ANI) May 21, 2024
गृहमंत्री बोले, ओडिशा एक बहुत ही खूबसूरत प्रदेश है, यहां लंबी तटरेखा है, ढेर सारी खनिज संपदा है, मेहनती युवा हैं लेकिन एक चीज की कमी है, वो है एक मेहनती मुख्यमंत्री। बीजेपी की सरकार बना दीजिए, हम एक मेहनती, युवा और जोशीला सीएम देंगे। हम ऐसा ओडिशा बनाना चाहते हैं कि यहां के एक भी नौजवान को अपना घर और परिवार छोड़कर अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए न भटकना पड़े।
VIDEO | Lok Sabha Elections 2024: Here’s what Union Home Minister and BJP leader Amit Shah (@AmitShah) said addressing a public gathering in Sambalpur, Odisha.
“I have come here to tell Naveen (Patnaik) babu that you are imposing ‘babusahi’ on Odisha. You are insulting the… pic.twitter.com/R3ZrCIvsq1
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2024
अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू आप ओडिशा पर बाबू शाही थोप रहे हो। आपने ओडिया जनता का अपमान का किया है। नवीन बाबू यहां की संस्कृति, अस्मिता और ओडिया स्वाभिमान का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। शाह ने कहा कि ओडिशा पर कोई तमिल शासन कर सकता है क्या? कोई तमिल बाबू ओडिशा चला सकता है क्या? मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भाजपा की सरकार बना दो, ओडिशा का ही ओडिया बोलने वाला युवा मुख्यमंत्री यहां पर शासन करेगा।
#WATCH संबलपुर (ओडिशा): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “पीएम मोदी ने हमेशा ओडिया भाषा और संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी ने हमारे ओडिशा के गरीब और आदिवासी के घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर समग्र ओडिशा का सम्मान करने का काम किया है।” pic.twitter.com/RFpgj64gP4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024
अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी ने हमेशा ओडिया भाषा और संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी ने हमारे ओडिशा के गरीब और आदिवासी के घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर समग्र ओडिशा को सम्मान देने का काम किया है। आपको बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है।