newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Narendra Modi In Bastar : कौन थे बलिराम कश्यप जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर की रैली में किया याद? जानने के लिए पढ़ें…

PM Narendra Modi In Bastar : रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया और उसी आदिवासी समुदाय की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान विपक्ष के इंडी गठबंधन समेत कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। मोदी ने जनता को अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस मौके पर पीएम मोदी ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के कल्याण के लिए बलिराम कश्यप हमेशा जागरुक रहते थे। आइए हम आपको बताते हैं बलिराम कश्यप कौन थे, जिनको आज प्रधानमंत्री ने याद किया।

बलिराम कश्यप का नाम छत्तीसगढ़ के बड़े बीजेपी नेता के रूप में लिया जाता है। बलिराम कश्यप की ही मेहनत का नतीजा था जो नक्सलियों के गढ़ में बीजेपी का कमल खिल सका। बस्तर क्षेत्र में बलिराम कश्यप का काफी रुतबा था। यही कारण है कि बलिराम कश्यप चार बार सांसद रहे थे। कश्यप साल 1972 से 1992 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। इस बीच में साल 1977 से 78 तक मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे। साल 1978 से 80 और साल साल 1998 से 1992 तक आदिवासी कल्याण मंत्री रहे। इसके बाद 1998 से 1999 तक लोकसभा सांसद रहे। तत्पश्चात 1999, साल 2004 और साल 2009 में लगातार सांसद रहे। साल 2011 में बलिराम कश्यप का निधन हो गया था। बलिराम कश्यप के बेटे केदार कश्यप भी छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया और उसी आदिवासी समुदाय की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। आदिवासियों के लिए एक अलग मंत्रालय और एक अलग बजट बनाया गया, पिछले 10 वर्षों में आदिवासी कल्याण के लिए बजट पांच गुना बढ़ाया गया है।

कांग्रेस नेता चरन दास महंत के लाठी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता मोदी का सिर लाठी से फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है, सिर ऊंचा रखकर चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है।