newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah’s Record Victory : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रिकॉर्ड 7 लाख से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

Amit Shah’s Record Victory : शाह ने 7 लाख 44 हजार 716 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल पटेल को हराया है। इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अमित शाह ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात की गांधी नगर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शाह ने 7 लाख 44 हजार 716 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल पटेल को हराया है। इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अमित शाह ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अमित शाह को 8 लाख 94 हजार वोट जबकि कांग्रेस के चतुरसिंह जावंजी को 3 लाख 37 हजार वोट मिले थे। इस तरह अमित शाह 5 लाख 57 हजार वोटों के रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीते थे।

बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली गांधीनगर लोकसभा सीट हमेशा से ही वीआईपी सीट रही है। इस सीट की खास बात यह है कि यहां से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी सांसद रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गांधीनगर सीट पर वोटर हैं। साल 1989 से अभी तक इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है। 1989 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की ओर से सबसे पहले शंकर सिंह वाघेला ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद अगले चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी यहां से पहली बार जीतकर लोकसभा पहुंचे।

पांच साल बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस सीट से चुनाव लड़े जीत हासिल की। हालांकि बाद में उन्होंने लखनऊ सीट बरकरार रखी और गांधीनगर को छोड़ दिया। इसके बाद गांधी नगर सीट पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी के विजय पटेल ने जीत दर्ज की। इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी ने लगातार पांच बार 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 के लोकसभा चुनाव में गांधीनगर सीट पर जीत हासिल करते हुए यहां का प्रतिनिधित्व किया। साल 2019 में अमित शाह यहीं से जीतकर संसद पहुंचे और अब एक बार फिर उन्होंने इसी सीट पर नामांकन दाखिल किया है।