newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidhu Moosewala: 1984 दंगा, लालकिले पर ‘कब्जा’ और SYL नहर पर दावा: मूसेवाला के नए गाने ने काटा बवाल, खुला विवादों का पिटारा

Sidhu Moosewala: इस गाने में मूसेवाला ने एक नहीं कई विवादित मुद्दों को दर्शाया है। उनका यह गाना सतलज यमुना लिंक (SYL) पर बना है, जिसमें पानी पर पंजाब के अधिकारों और जेलों में बंद सिख कैदियों को दर्शाया गया है। गाने के बोल धमकी भरी है, जिसमें वो कह रहे हैं के देश के दूसरे प्रदेशों को पानी के लिए तरसा देंगे।

नई दिल्ली। यूं तो सिद्धू मूसेवाला पंजाब के जाने वाले यूवा सिंगर्स में से एक थे और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती थी लेकिन विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है। छोटे से जीवनकाल में उन्होंने अपने गीते से लोगों के दिल को छुआ लेकिन विवादित मुद्दों पर गाना बनाकर विवादों में छाए रहे। 23 जून को पंजाबी सिंगर का आखिरी गाना रिलीज हुआ और जबरदस्त रिस्पांस मिला, महज 1 घंटे में इस वीडियो को 10 लाख लोगों ने देखा। हालांकि उनके मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है, लेकिन SYL नाम के नए गाने ने बवाल मचा दिया है।

‘पानी का एक बूंद भी नहीं देंगे’

म्यूजिक वीडियो में दोबारा से खालिस्तानी आग को जिंदा करने की कोशिश की है। वीडियो में पंजाब और आसपास के राज्यों का नक्शा दिखाते हुए मूसावाले यह भी मांग करते दिख रहे हैं कि चंडीगढ़, हिमाचल और हरियाणा, पंजाब के लोगों को वापिस दे दो, नहीं तो इसका नतीजा पूरा देश भुगतेगा। यदि पंजाब को उसका हक वापस नहीं मिला, तो किसी को एक बूंद पानी भी नहीं देंगे। इस गाने में मूसेवाला ने एक नहीं कई विवादित मुद्दों को दर्शाया है। उनका यह गाना सतलज यमुना लिंक (SYL) पर बना है, जिसमें पानी पर पंजाब के अधिकारों और जेलों में बंद सिख कैदियों को दर्शाया गया है। गाने के बोल धमकी भरी है, जिसमें वो कह रहे हैं के देश के दूसरे प्रदेशों को पानी के लिए तरसा देंगे। SYL का मुद्दा उठाते हुए गाने में वो कह रहे कि पंजाब के पास किसी को देने के लिए पानी नहीं है और साथ ही यह भी मांग की सिखों की रिहाई सुनिश्चित हो।

लालकिले पर ‘कब्जा’

गाने में लालकिले तक किसानों के मार्च के भी जिक्र और तस्वीर दर्शाया गया है। फार्म लाज की आड़ में लालकिले से तिरंगा हटाने और निशान साहब को लहराने को पंजाबी सिंगर ने सही ठहराया है। गौरतलब है कि 3 किसान नियमों के खिलाफ हजारों की संख्या में पंजाब के किसान दिल्ली कूच कर गये थे और पूरे राजधानी में तांडव मचाया था। लालकिले पर तिरंगा का अपमान करने पर दिल्ली पुलिस में केस भी दर्ज हुआ।

विवादों से पुराना है नाता

सिद्धू मूसेवाला का विवादों से पुराना नाता रहा है। मई 2020 में उनके एक म्यूजिक वीडियो के कारण 5 पुलिसकर्मी निलंबित भी हो गये थे। वीडियो में वो पंजाब पुलिस के जवानों से AK-47 गन की ट्रेनिंग लेते दिख रहे थे। इस मामले में उनकर आर्म्स एक्ट के तहत केस भी दर्ज भी हुआ था और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश देनी भी शुरु की थी, हालांकि गिरफ्तारी के पहले ही उन्हें जमानत मिल गई। पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने और युवाओं को गैंगस्टर बनने के लिए ‘प्रेरित करने वाले’ म्यूजिक वीडियो के कारण भी वो हमेशा विवादों में रहे। 2020 में मूसेवाला का नाम खालिस्तानियों से भी जुड़ा था क्योंकि अपने एक गाने में उन्होंने खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थन भी किया था। गाने में एक कट्टर खालिस्तानी समर्थक भरपूर सिंह बलवला का वीडियो भी दिखाया था।