newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 7 April 2023: अभिमन्यु के हाथ लगा अभीर का बर्थ सर्टिफिकेट, मिलते-मिलते रह जाएंगे करण और प्रीता

Tv Serials Update 7 April 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव और अभिमन्यु दोनों एक साथ नाश्ता कर रहे हैं। दोनों के मन में अपनी कही हुईं बाते याद आ रही हैं। अभिमन्यु कहता है कि मैंने जो कहा वो माफी के लायक नहीं है लेकिन मैंने जो कहा, अब वो दोबारा नहीं होगा।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु अभीर की सर्जरी करने से मना कर देता है क्योंकि अभी वो बहुत छोटा है और उसकी हाल ही में सर्जरी हुई है। वो रिकवरी के लिए कहता है। अक्षरा चिंता करती है कि अभीर को कुछ होगा तो नहीं, लेकिन अभिमन्यु विश्वास दिलाता है कि अभीर को कुछ नहीं होने दूंगा। वहीं कुंडली भाग्य में  प्रीता पलकी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचती है और राजवीर को बुरी तरह घायल देखकर चौंक जाती है। करण और निधि भी पुलिस स्टेशन के लिए निकल गए है।

akshara

अभिनव और अक्षरा में होगी लड़ाई

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव और अभिमन्यु दोनों एक साथ नाश्ता कर रहे हैं। दोनों के मन में अपनी कही हुईं बाते याद आ रही हैं। अभिमन्यु कहता है कि मैंने जो कहा वो माफी के लायक नहीं है लेकिन मैंने जो कहा, अब वो दोबारा नहीं होगा। अभिनव कहता है कि मुझे आप पर पूरा भरोसा है,इसलिए आपके पास अभीर को लेकर आया हूं। आज खुद अपने पास को सजा दे रहे हैं, जिन दिन आप खुद को माफ कर देंगे, मैं आप को माफ कर दूंगा। दोनों अपना-अपना मन हल्का करते हैं और बात करते हैं। अभिमन्यु अभिनव को मुफ्त इलाज करने का प्रोसेस बताता है, जिससे ऑप्शन फ्री में होगा। ये देखकर अभिनव के आंखों में आंसू हो जाते हैं। जिसके बाद अभिमन्यु अभिनव से अभीर की सारी डिटेल जमा करने के लिए कहता है और ये सुनकर अक्षरा सदमे में पहुंच जाती है, क्योंकि उसे डर है कि कही अभीर का सच न पता चल जाए। जिसके बाद रुही अभीर से मिलने के लिए आती है और उसके लिए कार्ड भी बनाकर लाती है। उधर अक्षरा अभीर के सारे डॉक्यूमेंट जमा करती है लेकिन डरती है।उधर अभिनव अचानक से अभीर का डिस्चार्ज करा लेता है क्योंकि उसे अस्पताल में बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। इस चीज को लेकर अक्षरा और अभिनव में बहस होती है जिसे अभिमन्यु समझ लेता है। अब खुद अभिमन्यु अभीर का इलाज घर से करेगा।

rajveer

मिलते-मिलते रह जाएंगे करण और प्रीता

वहीं कुंडली भाग्य में करण शौर्य को जेल से बाहर निकालने के लिए मना कर देता है और थाने से निकल जाता है। निधि करण को समझाने की कोशिश करती है कि राजवीर और उसकी मौसी जैसे लोग ये सब अमीरों को ठगने और पैसे ऐंठने के लिए करती हैं। निधि करण को शांत करने के लिए कहती है कि कम से कम उन लोगों से बात करो और मामले को कोर्ट से बाहर सुलझाने की कोशिश करो।करण निधि से कहता है कि शौर्य ने आज जो किया वह कोई छोटी गलती नहीं थी बल्कि उन लोगों के लिए पाप था जो मर सकते थे। इसी बीच, प्रीता उस सेल में आती है जहां शौर्य है और उसे देखकर चौंक जाती है। शौर्य भी प्रीता को देखकर चौंक जाता है, जिसे देखकर उसे बहुत अच्छा लगता है।