newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 16 January 2023: बेटे अभीर के चक्कर में जेल जाएगा अभिमन्यु तो राखी के सामने अर्जुन ने उगला अपना सच

Tv Serials Update 16 January 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अभीर को जैसे ही गोद में उठाता है, उसे कुछ अपनापन महसूस होता है। वो काफी देर तक अभीर को गोद में लिए रखता है लेकिन अभी शैतान अभिमन्यु का मफलर लेकर भागने की कोशिश करता है

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभीर अभिमन्यु पर बॉल से हमला कर देता है और इसका मफलर लेकर भाग जाता है। उसे लगता है कि अभिमन्यु की वजह से मम्मी-पापा परेशान हैं। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता और सृष्टि अर्जुन के कमरे की तलाशी ले रही हैं लेकिन अभी तक दोनों के हाथ कोई सबूत नहीं लगता है। अब जल्द ही अर्जुन भी वहां पहुंचने वाला है।

कम नहीं होगी अभीर की शैतानियां

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अभीर को जैसे ही गोद में उठाता है, उसे कुछ अपनापन महसूस होता है। वो काफी देर तक अभीर को गोद में लिए रखता है लेकिन अभी शैतान अभिमन्यु का मफलर लेकर भागने की कोशिश करता है और कहता है कि पहले मेरे पापा के पैसे दो और फिर ये मफलर ले जाओ। जिसके बाद अक्षरा को इस बात का पता चलता है तो वो अभीर को समझाती है और कहती है कि गलती की है तो माफी भी मांगनी पड़ेगी। उधर मंजरी परेशान है क्योंकि अभिमन्यु आरोही से शादी नहीं करना चाहता है। इसलिए वो ये बात स्वर्णा से कहती है। स्वर्णा कहती है कि वो दोनों इस बात के लिए राजी होंगे। पहले मुझे घर बात करनी होगी। उधर अभीर अभिमन्यु से माफी मांगने जाता है लेकिन अपने स्टाइल में। वो जानबूझकर अभिमन्यु पर स्प्रे करता है। जब अभिमन्यु वजह पूछता है तो सब कुछ बता देता है। आने वाले एपिसोड में अभीर के चक्कर में अभिमन्यु जेल जाएगा।

सृष्टि और प्रीता के हाथ नहीं लगता कोई सबूत

वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता और सृष्टि बहुत सारे कागजात की फोटो लेते हैं लेकिन तभी अर्जुन आ जाता है और एक सरदार को पकड़ देता है। इसी दौरान प्रीता और सृष्टि छिप जाते हैं। सरदार तो भाग जाता है लेकिन सृष्टि और प्रीता कमरे में ही हैं। इसी दौरान अर्जुन कहता है कि ये लूथरास का काम है जो मेरा सच जानना चाहते हैं। दोनों की बातों को प्रीता और सृष्टि सुन रही हैं लेकिन दोनों के साथ करण की चैन नहीं लगती है लेकिन अर्जुन को लगता है कि लूथरा परिवार को उसका सच पता चल गया है क्योंकि चैन मिसिंग है। इसके बाद अर्जुन लुथरा हाउस जाता है और राखी के सामने अपना सच बताने ही वाला होता है कि अंजलि का फोन आ जाता है और वो बताती है कि चैन उसके पास है।