![Swara on Mahatma Gandhi Death Anniversary: ‘गांधी हम शर्मिन्दा हैं, तेरे कातिल..’, बापू की पुण्यतिथि पर स्वरा भास्कर का ट्वीट, लोगों ने ऐसे किए कमेंट](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2022/10/SWARA-1000x600.jpg)
नई दिल्ली। देशभर में सोमवार 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें हर कोई श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज बापू की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहा है। साथ ही बॉलीवुड जगत से भी कई सेलेब्स राष्ट्रपिता को याद कर रहे है। उन्हें ट्विटर के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में नाथूराम गोडसे का सपोर्ट करने वालों को भी निशाने पर लिया। लेकिन अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी खिंचाई कर डाली।
बापू की पुण्यतिथि पर स्वरा भास्कर का ट्वीट-
बता दें कि स्वरा भास्कर अक्सर हर मसले पर बेबाकी से अपनी राय रखती है। चाहे वो राजनीतिक मुद्दा हो या फिर सामाजिक हर मसले पर वो रिएक्शन जरूर देती है। स्वरा भास्कर ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, ”गांधी हम शर्मिन्दा हैं, तेरे क़ातिल ज़िंदा हैं।”
गाँधी हम शर्मिन्दा हैं,
तेरे क़ातिल ज़िंदा हैं।#gandhipunyatithi #gandhiji #NeverForget— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 30, 2023
लोगों के रिएक्शन-
अब स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोगों जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने स्वरा भास्कर पर तंज कसते हुए लिखा, कहा है? सामने लाओ उनको पूरी दुनिया को दिखाना है। वहीं आदित्य नाम के यूजर ने लिखा, ‘गांधी के लिए आपकी बात शोभा नहीं देती हैं।’ ज्ञात हो कि 30 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए काले दिन के रूप देखा जाता है। दरअसल आज ही के दिन बापू की नाथूराम गोडसे ने गोली मार हत्या कर दी थी।
नशा उतर गया pic.twitter.com/1h6GADJ816
— Alphat00nist?? (@Alphat00nist) January 30, 2023
Kaha hai ? ?
Saamne lao unnko…?
Puri duniya ko dikhana hai …— Shib Subhra Sinha (@shib_subhra) January 30, 2023
कौन है नाम तो बता, कुछ भी… थोड़ी शर्म कर
— Sarveshwar Tiwari_STK सर्वेश्वर तिवाडी ख़ुड़ाया (@imsarveshwar) January 30, 2023
पंजाब हम शर्मिन्दा हैं,
1984 के क़ातिल अब तक ज़िंदा हैं। ??— Seriously Non Serious (@SeriouslyNon) January 30, 2023
गांधी के लिए आपकी बात शोभा नहीं देती हैं
— आदित्य तिवारी (@AdityaT35866479) January 30, 2023
विशाल ददलानी का ट्वीट-
विशाल ददलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”वो क्या थे, इस से जान लो. उस कायर ने भी पहले पैर छूए, फिर गोली चलाई।”
वो क्या थे, इस से जान लो. उस कायर ने भी पहले पैर छूए, फिर गोली चलाई. #Gandhiji #Ahimsa #Satyagraha
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) January 30, 2023