newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Article 370 OTT Release in Hindi: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही Article 370, जानें डिटेल्स

Article 370 OTT Release in Hindi: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ”आर्टिकल 370” जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज की डेट और टाइम से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम स्टारर फिल्म ”आर्टिकल 370” बीते 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में यामी गौतम ने मुख्य किरदार निभाया है। जबकि, प्रियामणि, किरण करमरकर, अरुण गोविल, अश्विनी कौल, राज अर्जुन, सुमित कौल, वैभव तत्ववादी और दिव्या सेठ शाह जैसे कलाकारों ने अहम रोल्स अदा किये हैं। फिल्म की पटकथा आदित्य धर ने लिखी है जबकि निर्देशन का जिम्मा आदित्य सुहास जंभाले ने संभाला है। ये फिल्म लोगों को काफी पसंदे आई जिसका परिणाम रहा कि फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े। अब सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ”आर्टिकल 370” जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

”आर्टिकल 370” OTT रिलीज़

सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ”आर्टिकल 370” जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज की डेट और टाइम से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म अगले एक-दो महीनें में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ”आर्टिकल 370” को जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया था। ऐसे में अनुमान है कि ये फिल्म भी जियो सिनेमा पर ही रिलीज की जाएगी।

‘आर्टिकल 370’ की कहानी

जैसा कि इस फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है कि इसकी कहानी आर्टिकल 370 के इर्द- गिर्द घूमती है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाया गया और उसके बाद सरकार को किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिल्म को कश्मीर में ही फिल्माया गया है। फिल्म में यामी गौतम को एकदम कश्मीरी अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कश्मीर कि खूबसूरत घाटियों से शुरू होकर एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाती है, जहां धारा 370 को हटाने के असल मायनों को बखूबी समझाया गया है।