newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh New Song Defender: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की पंजाब में एंट्री, नए गाने Defender ने 24 घंटे में YouTube पर मचाया गर्दा

Akshara Singh New Song Defender: अक्षरा सिंह लगातार गाने को अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर रही हैं और नए गाने पर रील्स भी बना रही हैं। ऐसा पहली बार है, जब अक्षरा ने किसी पंजाबी सिंगर के साथ गाना किया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं और हाई पेड एक्ट्रेस भी हैं। भोजपुरी में तो अक्षरा सिंह पहले ही अपनी पहचान बना चुकी है लेकिन अब एक्ट्रेस मे पंजाबी गानों में भी एंट्री ले ली है। जी हां अक्षरा सिंह और पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का नया गाना Defender कल रिलीज हो चुका है और पहले ही दिन गाने को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। मतलब अब भोजपुरी के साथ-साथ अक्षरा सिंह को पंजाब से भी पूरा प्यार मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।


यूट्यूब पर ट्रेंड में अक्षरा का गाना

Defender गाना कल रिलीज हो चुका है, जिसमें मनकीरत औलाख और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने में दोनों का हल्का-हल्का रोमांस और मनकीरत का रोबिन हुड वाला अंदाज दिखाया गया है। ये गाना सुबह से ही यूट्यूब पर टॉप 7 में ट्रेंड कर रहा है।खबर लिखे जाने तक गाने को रिलीज हुए 18 घंटे ही हुए हैं और गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये व्यूज सिर्फ 18 घंटे के हैं। गाना लगातार टॉप ट्रेंड में जगह बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में गाना और ज्यादा हिट करेगा क्योंकि गाने के पंजाबी और भोजपुरी दोनों ऑडियंस का प्यार मिल रहा है।


लगातार गाने को कर रही प्रमोट

अक्षरा सिंह लगातार गाने को अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर रही हैं और नए गाने पर रील्स भी बना रही हैं। ऐसा पहली बार है, जब अक्षरा ने किसी पंजाबी सिंगर के साथ गाना किया है। काम की बात करें तो हाल ही में अक्षरा का देशभक्ति से सराबोर गाना भी रिलीज हुआ था, जिसमें वो फौजी की पत्नी बनी थी। इस गाने को भी दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला था।