newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Housefull-5: मच अवेटेड फ्रेंचाइजी हाउसफुल- 5 लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, बताया कब होगी रिलीज

Housefull-5: खबर की अनाउंसमेंट के साथ ही हाउसफुल-5 सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। यूजर्स बेस्ट कॉमेडी फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार कर पाना मुश्किल है।एक दूसरे यूजर ने लिखा-सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म के लिए तैयार हो जाइए।

नई दिल्ली। ओएमजी-2, द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू और  हेरा-फेरी 3 के बाद अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। एक्टर एक बार फिर अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने- गुदगुदाने वाले हैं क्योंकि उन्होंने हाउसफुल-5 की घोषणा कर दी है।  हाउसफुल की पहली 4 फ्रेंचाइजी को यूजर्स की तरफ से भरपूर प्यार मिला था। खबर सामने आने के बाद से अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे हैं और यूजर्स एक्टर की अपकमिंग फिल्म की घोषणा से ही बेहद खुश हैं। अक्षय कुमार ने हाउसफुल-5 से जुड़ी और भी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पोस्ट कर दी अक्षय कुमार ने जानकारी

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हाउसफुल-5 फिल्म की घोषणा की है, हालांकि इस फिल्म के लिए फैंस को एक साल का इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म अगले साल फ्लोर पर आने वाली है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- पांच गुना पागलपन के लिए तैयार हो जाइए!  आप सभी के लिए ला रहा हूं साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5।दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में मिलते हैं!।

अक्षय कुमार के ट्वीट से ये साफ है कि फिल्म अगले साल यानी 2024 में दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में रितेश देशमुख भी होंगे। रितेश ने भी हाउसफुल 5 का एक पोस्टर शेयर किया है।

बैक-टू-बैक फिल्में लेकर आ रहे अक्षय कुमार

खबर की अनाउंसमेंट के साथ ही हाउसफुल-5 सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। यूजर्स बेस्ट कॉमेडी फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार कर पाना मुश्किल है।एक दूसरे यूजर ने लिखा-सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म के लिए तैयार हो जाइए। #Housefull5 दिवाली 2024 पर। गौरतलब है कि अक्षय कुमार बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर की इस साल दो फिल्में रिलीज होनी हैं। पहली फिल्म ओएमजी-2 है जो, 11 अगस्त को रिलीज होगी, जबकि द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू भी दीवाली के आसपास रिलीज होगी।