newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia-Ranbir Baby: शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं आलिया भट्ट, फैंस के साथ खास तरीके से शेयर की गुड न्यूज

Alia-Ranbir Baby: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं।जी हां आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी  है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं।जी हां आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी  है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका अल्ट्रासाउंड हो रहा है। फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा है- हमारा बेबी..कॉमिंग सून..। फोटो में आलिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। वाकई ये खबर सुनकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ?☀️ (@aliaabhatt)

2 महीने पहले हुई थी शादी

रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल को बड़े ही सिंपल तरीके से हुई थी। शादी में सिर्फ खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। शादी रणबीर के घर वास्तु में हुई थी। शादी के एक हफ्ते बाद ही आलिया और रणबीर अपने-अपने काम पर वापस लौट गये। हालांकि काम के साथ-साथ रणबीर और आलिया से अपनी फैमिली प्लानिंग भी काफी अच्छे से की। शादी के दो महीने बाद दी फैंस और अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दे दी। ये खबर सामने आने के बाद बधाइयों का तांता चल चुका है। पहले तो फैंस हैरान हुए लेकिन बाद में वो बहुत खुश भी हुए। खुशखबरी सामने आने के बाद रिद्धिमा कपूर, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, करण जौहर, मौनी रॉय ने कपल को बधाई दी है।

ब्रह्मास्त्र  से शुरू हुई लव स्टोरी

काम की बात करें तो रणबीर और आलिया की मचऑवेटिड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो फैंस को काफी पसंद आया। फिल्म में रणबीर अग्नि अस्त्र बने हैं जिन्हें अपनी ही शक्तियों का ज्ञान नहीं है। फिल्म सितंबर को रिलीज होगी और फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ये फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इस फिल्म को बनने में 5 साल लगे थे और इसी फिल्म के दौरान रणबीर और आलिया की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी।