newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Bhatt को आ रही कोरोना पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड की याद, तस्वीर शेयर कर किया रणबीर को मिस

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस समय वो क्वारंटाइन में हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी उनकी चिंता सता रही हैं और वो उनको याद कर रही हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद आलिया कह रही हैं।

alia ranbir flipkart fashion brand

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अस समय वो क्वारंटाइन में हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी उनकी चिंता सता रही हैं और वो उनको याद कर रही हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद आलिया कह रही हैं। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो हाथ रणबीर का ही है।

aalia ranbir 1

आलिया भट्ट ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, ”मेजर मिसिंग।” हाथों में हाथ डाले ये तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है। सभी इस पर प्यार भी लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आपको बता दें कि जब से रणबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, तब से आलिया उनके लिए काफी परेशान है। कभी उनके लिए वो सोशल मीडिया पर पोस्ट डालती हैं, कभी वो मंदिर जाती हैं और अब ये तस्वीर। इससे साफ जाहिर है कि आलिया रणबीर कपूर के प्यार में डूब चुकी हैं।

alia bhatt

बीती रात आलिया को मंदिर जाते देखा गया। इस दौरान उनके साथ फिल्म मेकर अयान मुखर्जी भी दिखाई दिए। बता दें कि अयान, रणबीर और आलिया काफी अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि रणबीर अपने घर में ही क्वारंटीन हैं। इससे पहले आलिया ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

गौरतलब है कि बॉलिवुड के कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर के अलावा संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, आराध्या, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणवीर शौरी, कृति सैनन, वरुण धवन, नीतू कपूर, हर्षवर्धन राणे जैसे कई कलाकार इस महामारी की चपेट में आ गए चुके हैं।