नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चर्चे हर दिन ही सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल एक्ट्रेस ने एक्टर रणबीर कपूर संग शादी कर ली थी। इस शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा किया था। एक्ट्रेस के इस खुलासे से हर कोई हैरान था। सभी यही सोच रहे थे कि एक्ट्रेस प्रेगनेंट थी इसी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में रणबीर संग शादी कर ली। बीते साल 2022 के आखिर में ही आलिया भट्ट मां बनी हैं। मां बनने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। अब एक बार फिर से आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की सारी लाइमलाइट लूट ली है। दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही है। इस वीडियो में आलिया का डांस देख हर कोई जोश से भर रहा है। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं कैसा और कहां का है आलिया का ये डांस वीडियो…
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो जी सिनेमा अवार्ड 2023 का है। बीते दिन रविवार 26 फरवरी को इस अवार्ड शो का आयोजन हुआ था जिसमें आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। इस अवार्ड शो में आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला है। इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस ने स्टेज पर अवार्ड जीतकर तो लोगों की तालियां लूटी बल्कि अपने डांस से भी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।
Alia @aliaa08 Performance For #NaachoNaacho Song ?❤️???. @RRRMovie #Oscars #NaatuNaatu #ZeeCineAwards2023 pic.twitter.com/okFJLFBPHa
— Sai Mohan ‘NTR’ (@Sai_Mohan_999) February 27, 2023
बता दें, अवार्ड शो के दौरान आलिया भट्ट ने स्टेज पर फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ पर जोरदार डांस किया। एक्ट्रेस की डांस क्लिप अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया सफेद रंग की साड़ी में जुड़ा बनाए हुए नजर आ रही है। वीडियो में आलिया का ये लुक पूरा उनकी फिल्म गंगूबाई का है। इस वीडियो में आलिया साड़ी पहनकर भी जिस तेजी और शानदार तरीके से डांस कर रही है वो सभी को पसंद आ रहा है। वीडियो में आलिया का जोश देख अब सोशल मीडिया पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है साथ ही ट्विटर पर आप #AliaBhatt ट्रेंड होता हुआ देख सकते हैं।