newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Top 10 Movies On OTT: थिएटर में Jawan की सुनामी के बीच OTT की ये दस फिल्में हैं एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें लिस्ट

Top 10 Movies On OTT: जहां एक तरफ़ ग़दर 2 और जवान जैसी फ़िल्में थिएटर में धूम मचा रही हैं तो वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं OTT पर मौजूद इस साल आई ऐसी 10 फ़िल्मों के बारे में जिसे देखकर आप अपने एंटरटेनमेंट को डबल कर सकते हैं।

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में OTT प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का बहुत बड़ा स्रोत बनकर उभरे हैं और इन्होंने आर्टिस्ट्स को भी काम करने के लिए और बड़ा और स्वतंत्र स्पेस दिया है। अगर आप भी OTT के दीवानें हैं और यहां फ़िल्में देखना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल सिर्फ़ आपके लिए है। जहां एक तरफ़ ग़दर 2 और जवान जैसी फ़िल्में थिएटर में धूम मचा रही हैं तो वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं OTT पर मौजूद इस साल आई ऐसी 10 फ़िल्मों के बारे में जिसे देखकर आप अपने एंटरटेनमेंट को डबल कर सकते हैं।

ब्लडी डैडी

शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो ये फ़िल्म आपको ज़रूर देखनी चाहिए। ब्लडी डैडी को अली ज़फ़र ने डायरेक्ट किया है। इस फ़िल्म में शाहिद ने एक सिंगल फादर की रोल प्ले किया है जो अपने बेटे के लिए जुनूनियत की हर हद पार करने को तैयार है। ब्लडी डैडी इस साल जून में आई थी। फ़िल्म को तगड़ी रेटिंग और व्यूज मिले। ये फ़िल्म जीयो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।

गैसलाइट

अगर आपको थ्रिलर और मिस्ट्री टाइप की फ़िल्में पसंद है तो आपको सारा अली ख़ान, विक्रांत मेसी और चित्रांगदा सिंह की गैसलाइट ज़रूर देखनी चाहिए। इसी साल आई सारा की मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी आपको रोमांचित करती है। गैसलाइट डिज़्नी + हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

कटहल

कटहल: द मिस्ट्री कॉमेडी और सस्पेंस का मिक्स कॉम्बो है। छोटे बजट की ये फ़िल्म बड़ा कमाल करती नज़र आती है। फ़िल्म में सान्या मल्होत्रा और विजय राज जैसे स्टार्स ने काम किया है। फ़िल्म की कहानी से लेकर एक्टिंग तक सब कमाल है। कटहल को आप नेटफ़्लिक्स पर देख सकते हैं।

गुलमोहर

इसी साल मार्च में आई मनोज बाजपेयी की गुलमोहर एक फ़ैमिली ड्रामा है। इस फ़िल्म की कहानी का ताना-बाना फैमिली वैल्यूज़ के इर्द-गिर्द बना गया है। मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर और अमोल पालेकर जैसे एक्टर्स को एक साथ एक फ़िल्म में देखना वाक़ई सुखद अनुभव है जो आपको मिस नहीं करना चाहिए। ये फ़िल्म हॉटस्टार पर मौजूद है।

सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है

‘सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है’ एक सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म है।’सिर्फ एक बंदा काफी है’ को 23 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म में अंधविश्वास और अंधभक्ति पर आधारित कहानी को दिखाया गया है। फ़िल्म का लेखन और निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।मनोज बाजपेयी फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

टीकू वेड्स शेरू

नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी और अवनीत कौर स्टारर ये फ़िल्म इसी साल प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई। फ़िल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत हैं। फ़िल्म में नवजुद्दीन सिद्दीक़ी ने अपने से 20 साल छोटी अवनीत सैंग रोमांस किया है। फ़िल्म की कहानी शानदार है। कॉमेडी और इमोशन से भरी ये फ़िल्म देखना आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है।

मिशन मजनू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की मिशन मजनू इस साल रिलीज़ हुई बेहतरीन फ़िल्मों में से एक है। फ़िल्म में भारत देश के लिए काम कर रहे उन अनसंग हीरोज़ की कहानी दिखाई गई है जिनका काम तो सब याद रखता लेकिन नाम कहीं गुमनाम हो जाता है। फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे ही एक रॉ के ख़बरी का रोल प्ले किया है जो पाकिस्तान में रहकर हिंदुस्तान की हिफ़ाज़त के लिए अपनी जान की बाक़ी लगा देता है। ये फ़िल्म आप नेटफ़्लिक्स पर देख सकते हैं।

लस्ट स्टोरीज़ 2

चार अलग-अलग औरतों की चार अलग कहानियां। फ़िल्म लस्ट स्टोरी का दूसरा पार्ट है। इस बार फ़िल्म की कहानियां आर बाल्की, सुजॉय घोष, कोंकणा सेन शर्मा और अमित रवीन्द्रनाथ ने लिखी है। फ़िल्म में नीना गुप्ता, काजोल, कुमुद पाठक, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा और तिलोत्तमा जैसे आला दर्जे के कलाकार हैं। अगर आपने ये फ़िल्म अभी तक नहीं देखी है तो आपको ये फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए। ये फ़िल्म नेटफ़्लिक्स पर उपलब्ध है।

बवाल

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल इस साल आई बेहतरीन फ़िल्मों में से एक है। ये फ़िल्म जाह्नवी के करियर की अब तक की बेस्ट फ़िल्म है। फ़िल्म में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय हुए नुक़सानों पर आज के समय के विचार को बखूबी पर्दे पर दर्शाया गया है।फ़िल्म में इमोशन है रोमांस है वो सबकुछ है जो एंटरटेनमेंट के लिए ज़रूरी होता है। ये फ़िल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

हड्डी

Zee5 पर हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म हड्डी एक बेहतरीन फ़िल्म है जो आपको देखनी चाहिए।फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी और अनुराग कश्यप है।नवाज़ इसमें ट्रांसज़ेंडर बने है। उनकी परफ़ॉर्मेंस दमदार है जो आपको मिस नहीं करना चाहिए।