newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rohit Sardana Death Anniversary: एंकर रोहित सरदाना की पुण्यतिथि आज, गीतकार मनोज मुंतशिर बोले- ‘दिल्ली आपके बिना पहले जैसी नहीं रही’

Rohit Sardana Death Anniversary: आज रोहित सरदाना की प्रथम पुण्यतिथि है। उनकी मौत पर कई बड़े-बड़े नेताओं और राजनेताओं ने शोक जताया था। पूरा देश उनके गम में डूब गया था। न्यूज चैनलों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

नई दिल्ली। बीते साल पूरा विश्व कोरोना महामारी से ग्रस्त रहा। इस महामारी ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों को निगल लिया। भारत में भी लाखों की संख्या में लोगों की जान गई। साथ ही उसने देश के कई नगीने भी खो दिए। पिछले साल आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल 2021 को आज तक के मशहूर एंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हालांकि, रोहित कोरोना की चपेट में भी आए थे, जिसकी वजह से वो काफी कमजोर हो गए थे। आज रोहित सरदाना की प्रथम पुण्यतिथि है। उनकी मौत पर कई बड़े-बड़े नेताओँ और राजनेताओं ने शोक जताया था। पूरा देश उनके गम में डूब गया था। न्यूज चैनलों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। रोहित आज तक न्यूज़ चैनल पर दंगल नाम से प्रसारित होने वाले Show  के एंकर थे।

जिस समय उनकी मौत हुई उनकी उम्र सिर्फ 42 वर्ष थी। अपने काम के लिए पूरी तरह से समर्पित रोहित के काम की काफी तारीफ होती थी। यही नहीं, रोहित ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। साल 2018 में सरदाना को ‘गणेश शंकर पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया थाl रोहित सरदाना की पत्नी का नाम ‘प्रमिला दीक्षित’ है। दोनों की दो बेटियां हैं, जिनके साथ वो अक्सर मस्ती करती हुई फोटोज शेयर करते रहते थे। इन फोटोज पर लोगों के खूब लाइक्स और कमेंट भी आते थे। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले रोहित अपने परिवार का भी खूब ख्याल रखते थे। रोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं। मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी उन्हें याद करते हुए एक ट्ववीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “दुनिया में सदा रहने को आता नहीं कोई.. तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई” आज एक साल पूरा हो गया रोहित। दिल्ली आपके बिना पहले जैसी नहीं रही, कुछ हमेशा के लिए कम हो गया।