newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह को मिला यूट्यूब का गोल्डन बटन, एक्ट्रेस ने बेटी के साथ शेयर किया Unboxing का मजेदार वीडियो

Anjana Singh Received the Golden Play Button from Youtube: अंजना सिंह के फिल्मों और गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपनी एक ख़ुशी अपने फैंस संग शेयर की है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अंजना सिंह आज भोजपुरी जगत का जाना पहचाना चेहरा हैं। उनका नाम इस इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शुमार है। अंजना सिंह की यूपी से लेकर बिहार तक में तगड़ी फैन बेस है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर भी 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह के फिल्मों और गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपनी एक ख़ुशी अपने फैंस संग शेयर की है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना को मिला गोल्डन प्ले बटन:

अंजना सिंह के घर एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है जिसे एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि अंजना सिंह को यूट्यूब की तरफ से गोल्डन प्ले बटन मिल गया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी अदिति के साथ मिलकर अपने गोल्डन प्ले बटन की अनबॉक्सिंग की। एक्ट्रेस ने ये अनबॉक्सिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। साथ ही अंजना ने अपने फैंस का दिल से आभार व्यक्त किया है। इतना ही नहीं अंजना वीडियो में अपनी बेटी अदिति को भी फैंस को थैंक यू बोलने के लिए कहती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि अंजना सिंह डेली व्लॉगिंग का अपना यूट्यूब चैनल चलाती है। एक्ट्रेस के चैनल का नाम Anjana Singh Vlogs है। इस चैनल के टोटल 1.11 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक्ट्रेस इस चैनल पर अपनी और अपनी बेटी की वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं।

अंजना सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। अब अंजना जल्द ही ”घर की मालकिन”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।