newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने आजमगढ़ पहुंची अंजना सिंह, एक झलक पाने को बेताब दिखें फैंस

Anjana Singh Election Campaign for Nirahua: अंजना सिंह इस बार भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने यूपी के आजमगढ़ पहुंची। जहां एक्ट्रेस को देखने के लिए, उनसे मुखातिब होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। अंजना सिंह को देखने के लिए न सिर्फ हर कोई बेकरार नजर आया बल्कि एक्ट्रेस का फूल बरसाकर स्वागत भी किया गया। तो चलिए जानते हैं अंजना सिंह की इस चुनावी रैली के बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। यूपी-बिहार में एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं जो अंजना सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आते हैं। ऐसे में अंजना सिंह इस बार भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने यूपी के आजमगढ़ पहुंची। जहां एक्ट्रेस को देखने के लिए, उनसे मुखातिब होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। अंजना सिंह को देखने के लिए न सिर्फ हर कोई बेकरार नजर आया बल्कि एक्ट्रेस का फूल बरसाकर स्वागत भी किया गया। तो चलिए जानते हैं अंजना सिंह की इस चुनावी रैली के बारे में विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

चुनाव प्रचार में पहुंची अंजना सिंह:

अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के चुनाव प्रचार के लिए आजमगढ़ पहुंची थी। इस चुनाव प्रचार में अंजना के साथ कई भोजपुरी सितारे नजर आए। बता दें कि अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी बीते दिन निरहुआ का प्रचार करने आजमगढ़ पहुंची थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस चुनावी रैली की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि अंजना के साथ आजमगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ नजर आ रहे हैं। फूलों से सजे इनके काफिले पर समर्थकों द्वारा जमकर पुष्पवर्षा की जा रही है। तो दूसरी तरफ लोगों का एक बड़ा हुजूम इस काफिले के साथ चलता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव प्रचार में अंजना सिंह ने लोगों से निरहुआ को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri)

बता दें कि, छठे चरण में 25 मई को आज़मगढ़ में मतदान होने वाले हैं जिसके मद्देजनर निरहुआ के लिए प्रचार करने अंजना सिंह आजमगढ़ पहुंची थीं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही अंजना ”बड़े घर की बेटी”, ”घर की मालकिन”, और ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” जैसी भोजपुरी फिल्मों में दिखाई देंगी।