newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mona Kapoor Birth Anniversary: मां की बर्थ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा ‘आपके बिना…’

Mona Kapoor Birth anniversary: ​​फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही अर्जुन कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ ही एक्टर अर्जुन कपूर अपने परिवार को भी काफी इम्पोर्टेंस देते हैं। अक्सर अर्जुन कपूर अपनी बहनों और परिवार के लोगों के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक्टिंग के साथ ही अपनी पर्सनालिटी के लिए भी लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं। फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही अर्जुन कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ ही एक्टर अर्जुन कपूर अपने परिवार को भी काफी इम्पोर्टेंस देते हैं। अक्सर अर्जुन कपूर अपनी बहनों और परिवार के लोगों के साथ स्पॉट किए जाते हैं। बहन-परिवार वालों के साथ ही एक्टर अपनी मां के लिए भी अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार जताते हैं। भले ही अर्जुन कपूर की मां अब इस दुनियां में नहीं है लेकिन बावजूद इसके वो समय-समय पर मां के लिए ऐसे पोस्ट करते रहते हैं जिसे पढ़ने के बाद लोगों की आंखें भर आती है। कुछ ऐसा ही इस बार हुआ है। दरअसल, आज अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की बर्थ एनिवर्सरी (Mona Kapoor birth Anniversary) पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा ये खास मेसेज

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी मां की फोटो प्रेयर रूम की दीवार पर टंगी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां…फोन में आपका नाम देखना मिस करता हूं। आपका और अंशुला की कभी खत्म ना होने वाली बातों को मिस करता हूं। मैं आपको मिस करता हूं मां। आपके नाम को बोलना मिस करता हूं…आपकी खुशबू को मिस करता हूं। इमैच्योर होना मिस करता हूं और आपका मेरी हर मुसीबतों का हल निकालना…बचपना याद आता है। आपके साथ हंसना मिस करता हूं। ठीक रहना मिस करता हूं। आप हमेशा मेरी साइड रहती थी इसलिए हर चीज मिस करता हूं। मैं आपके बिना अधूरा हूं। आप हमारे साथ ही हैं और मैं आशा करता हूं कि मेरे इस वर्जन से आपको गर्व महसूस होता होगा। लव यू..आपका ईमानदार चबी चीक्स वाला बेटा…।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बॉलीवुड डेब्यू से पहले मां को खो चुके हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। श्रीदेवी के आते ही बोनी कपूर ने मोना कपूर से दूरी बना ली थी और साल 1996 में ही दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। कुछ साल बाद ही मोना कपूर को कैंसर हो गया था। मोना कपूर की इच्छा थी कि वो मरने से पहले अर्जुन कपूर के पहली फिल्म इश्कजादे को देखें लेकिन ये हो न सका। उन्होंने फिल्म की रिलीज से चंद दिनों पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स और कुत्ते में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर के पास अभी द लेडी किलर नाम की भी एक फिल्म है।