newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bappi Lahiri: निधन से एक दिन पहले ही बप्पी दा ने छोड़ दिया था खाना-पीना, बेटे ने बताया कैसे अस्पताल में बिताते थे पूरा दिन

Bappi Lahiri:लहरी का निधन 15 फरवरी को हुआ था। निधन के वक्त बप्पी दा के बेटे उनके साथ मौजूद नहीं थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज पॉप सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और ‘डिस्को किंग’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले बप्पी लहरी आज हमारे बीच नहीं हैं। भले ही सिंगर आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो हमेशा अपने सुपरहिट्स सॉन्ग की वजह से फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। लहरी का निधन 15 फरवरी को हुआ था। निधन के वक्त बप्पी दा के बेटे उनके साथ मौजूद नहीं थे। उस वक्त बप्पा लहरी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में थे। बप्पा लहरी के विदेश में होने की वजह से सिंगर का अंतिम संस्कार भी एक दिन बाद हुआ था।

निधन से एक दिन पहले ही कर दिया था खाना बंद

अब एक चैनल से बात करते हुए बप्पा ने अपने पिता से जुड़ी बहुत सारी बातों का खुलासा किया। अपने पिता की तबीयत के बारे में बात करते हुए बप्पा लहरी ने बताया कि पिछले काफी सालों से सिंगर की तबीयत खराब चल रही थी वो बहुत सारी तकलीफों से जूझ रहे थे लेकिन वो बीमारी में भी हमेशा काम करने की बात ही किया करते थे। जैसे ही उनकी तबीयत ठीक हुई वो दोबारा काम पर लौट आए। बप्पा ने बताया कि वो अपने पिता को लॉस ऐंजलिस में ही रखना चाहते थे और कई बार उनको लाने की कोशिश भी की लेकिन इनकी तबीयत की वजह से ला नहीं पाए।

अपने पिता के साथ शो किया करते थे बप्पा

निधन से एक दिन पहले के पलों को याद करते हुए बप्पा ने बताया कि 14 फरवरी को वो लगातार घर जाने की बात कर रहे थे। वो बार-बार कह रहे थे कि उनको घर जाना है। जिसके बाद उन्होंने खाना भी नहीं खाया और उन्हें बेहोशी होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाया गया। मुझे लगा कि उस वक्त उनके दिल ने ही काम करना बंद कर दिया था। धड़कने रुक सी गई थी। अपने पिता के निधन पर बात करते हुए बप्पा ने कहा कि आज भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब वह हमारे बीच नहीं है। मैं उनके साथ शो किया करता था और शो के बाद लोगों का जो प्यार मिलता था वो अतुलनीय था। उन्होंने बताया कि लता जी के निधन से वो काफी दुखी थे और हॉस्पिटल में जोर-जोर से गाना गाने लगते थे। कई बार मां ने उन्हें मना भी किया था।