newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर से शादी से पहले आलिया भट्ट ने किया खुद को घर में कैद, जानें क्या है पीछे की बड़ी वजह

Ranbir-Alia Wedding: एक्ट्रेस अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर  से शादी करने जा रही हैं। दोनों एक दूसरे को तकरीबन 5 साल से डेट कर रहे हैं। अब क्यूट कपल ने शादी करने का फैसला लिया है। एक इंटरव्यू में खुद रणबीर ने इस बात खुलासा किया था कि लॉकडाउन की वजह से शादी में देरी हुई थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। गंगूबाई काठियाबाड़ी को फैंस से भरपूर प्यार मिला और फिल्म आरआरआर ने तो तमाम रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया। अब एक्ट्रेस अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर  से शादी करने जा रही हैं। दोनों एक दूसरे को तकरीबन 5 साल से डेट कर रहे हैं। अब क्यूट कपल ने शादी करने का फैसला लिया है। एक इंटरव्यू में खुद रणबीर ने इस बात खुलासा किया था कि लॉकडाउन की वजह से शादी में देरी हुई थी। अब पूरा कपूर और भट्ट परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है हालांकि शादी किस तारीख को होगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं आलिया ने शादी से पहले खुद को घर में कैद कर लिया है। इस बात का खुलासा आलिया के करीबी ने किया है।

सवालों से बचने के लिए आलिया ने अपनाया नया तरीका

आलिया की शादी में कुछ ही दिन बचे हैं। एक्ट्रेस की शादी को लेकर तमाम अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि आलिया ने घर में कैद रहने का फैसला लिया है। आलिया के एक करीबी ने मीडिया में नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि आलिया अब घर पर ही रहेंगी और बाहर नहीं जाएगी। आलिया नहीं चाहती कि मीडिया वाले उन्हें परेशान करें। सवालों से बचने के लिए आलिया ने अपनी शादी तक पैपराजी से पूरी तरह दूर रहने का फैसला किया है।

शादी की तारीख में आया नया ट्विस्ट

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर की शादी की तारीख भी अभी तय नहीं है। डेट को लेकर भी तमाम अपडेट्स सामने आ रहे हैं। पहले कहा गया था कि शादी 17 अप्रैल को होगी जिसके बाद 16 अप्रैल की तारीख सामने आई। इसके बाद आलिया के अंकल ने  खुलासा किया कि शादी 14 अप्रैल को होगी। अब एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आलिया के सौतेले भाई ने बताया कि शादी 14 अप्रैल को नहीं होगी। राहुल का कहना है कि शादी की तारीख जल्द ही मीडिया में अनाउंस कर दी जाएगी।