newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Takhtani- Esha Deol Net Worth: ड्रीम गर्ल की बेटी होते हुए भी संपत्ति के मामले भरत तख्तानी से बहुत पीछे हैं ईशा देओल, सिर्फ 15 करोड़ की हैं मालकिन

Bharat Takhtani- Esha Deol Net Worth: अब ईशा ने भी कमबैक कर लिया है और ओटीटी फिल्म हंटर में साल 2023 में नजर आई थी। माना जाता है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने एक एपिसोड का 10 से 12 लाख लिया था

नई दिल्ली। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी(Bharat Takhtani- Esha Deol)अलग हो गए हैं। बीते हफ्ते ही कपल(Bharat Takhtani- Esha Deol Separation) ने अपने अलग होने की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि दोनों भले ही पति-पत्नी के साथ न हो लेकिन माता-पिता की तरह दोनों बेटियों राध्या और मिरिया की परवरिश करेंगे।भले ही कपल अलग हो गया है लेकिन आर्थिक तौर पर दोनों ही बहुत मजबूत हैं। पहले कपल की कुल संपत्ति 180 करोड़ से ज्यादा थी। बता दें कि ये ईशा देओल और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani- Esha Deol Net Worth)की खुद की जुटाई संपत्ति है, इसमें परिवार की पैतृक संपत्ति शामिल नहीं है। तो चलिए डिलेट में जानते हैं कि पहले दोनों कितनी संपत्ति के मालिक थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)


दोनों की संपत्ति में बड़ा अंतर

ईशा देओल और भरत तख्तानी की व्यक्तिगत संपत्ति में बड़ा अंतर है। पहले बात करते हैं ईशा देओल(Esha Deol Net Worth) की। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ईशा देओल(Esha Deol Net Worth)15 करोड़ की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। जिसमें से 8 फीसदी भरत तख्तानी से मिली संपत्ति भी है। एक्ट्रेस शादी से पहले काम करती थीं और एक फिल्म का 2 से 3 करोड़ लेती थी लेकिन शादी के बाद उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)


जबकि भरत तख्तानी (Bharat Takhtani Net Worth) 165 करोड़ की कुल संपत्ति है। भरत ज्वेलरी का कारोबार करते हैं और ये उनका पारिवारिक काम है। एक रिपोर्ट की माने तो उनका मैन्युफैक्चरिंग सेटअप 17,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और 400 से ज्यादा लोग वहां काम करते हैं। दुबई में भी भरत की कई यूनिट हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)


ईशा ने किया कमबैक

हालांकि अब ईशा ने भी कमबैक कर लिया है और ओटीटी फिल्म हंटर में साल 2023 में नजर आई थी। माना जाता है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने एक एपिसोड का 10 से 12 लाख लिया था। उसके अलावा वो हेमा मालिनी और धर्मेंद्र देओल की संपत्ति की भी दावेदार है।