newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई पहुंचने वाली हैं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, इंस्टाग्राम पर लिखा पिता के नाम भावुक मेसेज

पिता के निधन की खबर सुनने के बाद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने पिता संग फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘पापा, आई लव यू

मुंबई। पिछले 3 दिनों के भीतर बॉलीवुड ने अपने दो महान सितारे खो दिए, पहले अदाकारी के उस्ताद इरफान खान, दूसरे अदाकारी की यूनिवर्सिटी ऋषि कपूर। 30 अप्रैल ( गुरुवार ) को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे मरीन ड्राइव स्थित चंदनवाड़ी शवदाह गृह ले जाया गया। जहां परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Rishi Kapoor

उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं और मुंबई जाने के लिए उन्हें पुलिस से एक स्पेशल पास लेना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद वो अपने पिता को आखिरी बार नहीं देख पाईं। लेकिन वह जल्द पहुंचने वाली है। इसके बारे में जानकारी खुद रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर दी।

पिता के निधन की खबर सुनने के बाद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने पिता संग फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘पापा, आई लव यू और हमेशा प्यार करेंगे। मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति मिले। मैं आपको रोजाना याद करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए आपके पास होती। हम फिर मिलेंगे पापा, आई लव यू।

इसके अलावा रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर किया। एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पापा बहुद याद आ रही है वापस आ जाओ ना। गौरतलब है कि दिल्ली से पास मिलने के बावजूद भी सही समय पर रिद्धिमा कपूर मुंबई नहीं पहुंच सकी थीं। जिसकी वजह से उनके पिता ऋषि के अंतिम संस्कार में वो शामिल नहीं हो सकी।