newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big Boss 14 : ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने बताया राहुल वैद्य को वीक, यहां पढ़ें पूरी अपडेट

Big Boss 14 : रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रविवार को वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) काफी मजेदार हुआ। जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को फटकार लगाई है। साथ ही उनसे मुश्किल सवाल पूछे।

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रविवार को वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) काफी मजेदार हुआ। जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को फटकार लगाई। साथ ही उनसे मुश्किल सवाल पूछे। इतना ही नहीं सलमान ने राहुल को मेंटली वीक भी बताया। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में एक बार फिर उनकी एंट्री हुई है। इसी के साथ शो में एक और नया ट्विस्ट आ गया है।

rahul salman2

सलमान ने राहुल से पूछे ये सवाल

सलमान ने पहले राहुल को शो से जाने पर फटकार लगाई। फिर उन्होंने पूछा कि वो शो पर अब वापस क्यों आए हैं। जिसपर राहुल ने जवाब दिया कि वो अपने घर और पैरंट्स को मिस रहे थे इसलिए वो चले गए थे। लेकिन अब वो शो में वापस आना चाहते है। इतना ही नहीं राहुल ने बिग बॉस के घर से जाने को अपनी गलती मानी और उसे स्वीकार किया। राहुल ने कहा कि वो अपने फैंस के प्यार की वजह से शो में लौट रहे हैं। सलमान उनसे शो को बीच में छोड़कर चले जाने के फैसले से काफी अपसेट दिखे। इतना ही नहीं सलमान ने राहुल को मैंटली वीक भी बताया।

विकास गुप्ता हुए घर से बेघर!

बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता के फैंस को बड़ा शॉक लगा है। बिग बॉस खबरी के मुताबिक वो घर से बेघर हो गए हैं। खास बात ये है कि वो किसी और की नहीं बल्क‍ि खुद अपने बर्ताव के कारण बाहर हुए हैं। उनके फैंस को इसी बात का शॉक लगा है कि उनका एव‍िक्शन किसी नॉमिनेशन प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ, बल्कि खुद विकास के कारण हुआ। दरअसल, उन्होंने अर्शी खान को स्व‍िमिंग पूल में धक्का दे दिया। उनके इस अग्रेस‍िव नेचर को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि अर्शी जब से घर में आई हैं वो तब से वो विकास को बार-बार परेशान कर रही थीं। विकास ने अर्शी के बर्ताव पर काफी संयम दिखाया। लेकिन उनके भी सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने गुस्से में अर्शी को धक्का दे दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss Khabri ? (@mr_khabri)

हालांकि विकास के घर से बेघर होने की खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले एप‍िसोड्स में पता चलेगा। वो बिग बॉस 11 में सेकेंड रनर-अप रहे थे। उन्होंने गेम भले ही नहीं जीता लेक‍िन बेहतरीन तरीके से उन्होंने गेम खेला, जिस वजह से उन्हें मास्टरमाइंड का खिताब मिला था।