newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Holi 2022: रंगों के प्यार में डूबे बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल्स, कैटरीना कैफ और मौनी रॉय ने शेयर की झलकियां

Happy Holi 2022: इस बार लोग बिना किसी पाबंदियों के होली का त्योहार मना रहे हैं। बी टाउन सेलेब्स पर भी होली का रंग जमकर चढ़ा है। बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, बॉलीवुड की नई नवेली जोड़ियों ने भी शादी के बाद पहली होली पर खूब धूम मचाई है।

नई दिल्ली। देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीते दो साल कोरोना की वजह से होली का रंग फीका रहा। मगर इस बार लोग बिना किसी पाबंदियों के होली का त्योहार मना रहे हैं। बी टाउन सेलेब्स पर भी होली का रंग जमकर चढ़ा है। बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, बॉलीवुड की नई नवेली जोड़ियों ने भी शादी के बाद पहली होली पर खूब धूम मचाई है।

कैटरीना कैफ – विक्की कौशल

कटरीना कैफ आज अपने ससुराल में पहली होली मना रही हैं। कटरीना और विक्की ने शादी के बाद पहली होली की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों को परिवार के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

राजकुमार राव – पत्रलेखा

राजकुमार राव ने साल 2021 नवम्बर में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी रचाई ली। अब इस साल 2022 की होली इस कपल के लिए खास है, क्योंकि ये दोनों की पहली होली है। दोनों ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


मौनी रॉय – सूरज नांबियार

मौनी रॉय ने शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ पहली होली मनाई है। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के पैर पर गुलाल से तिलक लगाती नजर आ रहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)


अक्षय कुमार ने फैंस को होली की बधाई के साथ-साथ बच्चन पांडे को सिनेमा हॉल में देखने की अपील की है। उन्होंने अरशद वारसी और कृति सेनन के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर होली की फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी है। तस्वीर में अमिताभ बच्चन जया बच्चन के माथे पर तिलक लगाते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)