newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar Nominations 2023: बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ ‘आरआरआर’ का नाटू-नाटू, लोग बोले, ‘वाह ! झंडे गाड़ दिए..

Oscar Nominations 2023: यह न केवल ‘आरआरआर’ की टीम के लिए बल्कि पूरे देश के लिए भी गौरव का पल है। लोग ये खबर सामने आने के बाद बधाई देने लगे हैं।

मुंबई। दक्षिण भारत की फिल्में देश भर में धूम मचाती हैं। लेकिन अब इनको वैश्विक मंच पर भी पहचान मिलने लगी है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के नंबर वन निर्देशक माने जाने वाले एसएस राजामौली की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ ने इतिहास रच दिया है। ‘आरआरआर’ ने देश के लिए पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एक और ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे सभी का सीना चौड़ा हो गया है।

दरअसल, आज जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ओरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी में ऑस्कर 2023 का नॉमिनेशन हासिल कर लिया है। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक सभी फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई दे रहे हैं। यह न केवल ‘आरआरआर’ की टीम के लिए बल्कि पूरे देश के लिए भी गौरव का पल है। लोग ये खबर सामने आने के बाद बधाई देने लगे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई

गर्मी बढ़ा दी भाई

लोग ऐसे दे रहे बधाई

यहां सुनें नाटू नाटू गाना