newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dilip Kumar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिलीप कुमार, हालत में आया सुधार

Dilip Kumar Health Update: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। इसलिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुछ दिन पहले ही सायरो बानों ने उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपड़ेट दी थी जिसमें बताया गया था कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। साथ ही उनकी एक तस्वीर भी शेयर की थी।

ये जानकारी एक्टर के ट्विटर अकाउंट पर दी गई है। साथ ही प्यार और स्नेह के लिए उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने फैंस का आभार जताया है।

नए ट्वीट में लिखा गया है- “आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का असिमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है – फैजल फारुकी। #DilipKumar #healthupdate”

भारतीय सिनेमा में लेजेंड का दर्जा रखने वाले 98 साल के दिलीप कुमार को बीते महीने भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों बाद ही हालांकि वह घर वापस आ गए थे।