नई दिल्ली। 90 के दशक की सुपरहिट और खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti 28th Death Anniversary) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन, 5 अप्रैल 1993 को उनकी अपनी बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। उन्होंने काफी कम उम्र में अपनी पहचान बना ली थी। अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दी। दिव्या ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब उन्होंने अपनी एक्टिंग बल्कि और अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
दिव्या ने काफी कम उम्र में काफी सफलता हासिल कर ली थी, लेकिन वो इस सक्सेस को ज्यादा समय तक एंजॉय नहीं कर पाईं। अचानक हुए उनके निधन से पूरे बॉलीवुड को झटका लगा था। आज तक दिव्या भारती का निधन एक रहस्य बना हुआ है। उन्हें गुजरे हुए आज 28 साल हो गए हैं।
5 अप्रैल, 1993 को वो अपने फ्लैट में थीं। अचानक फ्लैट की खिड़की से फिसलकर गिरने से दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत हो गई। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट में शराब के नशे में बालकनी से गिर जाना ही मौत की वजह बताया था।
हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी मौत को हत्या करार दिया था। जिसका शक उनके पति साजिद नाडियाडवाला पर भी था। दिव्या की मौत के समय साजिद फिल्म ‘लाडला’ शुरू करने वाले थे। बाद में उस फिल्म में दिव्या भारती की जगह श्रीदेवी ने काम किया था।
दिव्या भारती की मौत का मामला कई दिनों तक चर्चाओं में रहा। उनकी मौत से उनके फैंस बहुत मायूस हुए। हैरान करने वाली बात ये है कि हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी दिव्या भारती की मौत आज भी एक पहेली है। हालांकि, कुछ महीनों बाद पुलिस ने इस केस की फाइल बंद कर दी थी। लेकिन दर्शक उन्हें आज भी याद करते हैं। सभी का ये मानना है कि अगर वो आज जिंदा होती को सुपर स्टार से कम न होतीं।
दिव्या भारती के हिट सॉन्ग-