newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra: सगाई के बाद परिणीति ने दिखाया अपना सुरीला अंदाज, फैंस भी हुए एक्ट्रेस की अदा के कायल

Parineeti Chopra: एक यूजर ने लिखा- दिल को छू गया ये गाना,धन्यवाद परिणीति इस शानदार मास्टरपीस के लिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी आवाज ने इस गाने को अलग ही रंग दे दिया है। फैंस अलग-अलग तरीके से परिणीति के गाने पर प्यार बरसा रहे हैं

नई दिल्ली। 13 मई को आप सांसद राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा ने धूमधाम से सगाई कर ली। सगाई में प्रियंका चोपड़ा समेत राजनेता और करीबी घर- परिवार के लोगों को देखा गया। सगाई के बाद लगातार परिणीति से उनकी शादी को लेकर सवाल किया जा रहा है कि उनकी शादी कब होगी। हालांकि परिणीति स्माइल के साथ सवाल को टाल देती हैं। अब सगाई के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गा रही हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

comment

 

परी ने शेयर किया प्यारा सा वीडियो

परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पाकिस्तानी गाना तू जूम-जूम गा रही हैं। एक्ट्रेस डबिंग स्टूडियो में बैठी हैं और गाने के शुरू की लाइनों को पूरे इमोशन्स के साथ गा रही हैं। इस गाने के ओरिजिनल ट्रैक को नसीबो लाल और आबिदा परवीन ने गाया है। इस गानों के भारत में भी बेहद पसंद किया जाता है।बॉलीवुड में ये बात सभी जानते हैं कि परिणीति बेहतरीन एक्टिंग के साथ एक अच्छे सूर और लय की मालकिन भी हैं। गाना सुनने के बाद फैंस एक्ट्रेस के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं और उनकी तारीफ करने का एक मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra


फैंस ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा- दिल को छू गया ये गाना,धन्यवाद परिणीति इस शानदार मास्टरपीस के लिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी आवाज ने इस गाने को अलग ही रंग दे दिया है। फैंस अलग-अलग तरीके से परिणीति के गाने पर प्यार बरसा रहे हैं। काम की बात करें तो एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म चमकीला में दिखने वाली हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म सितंबर में रिलीज होगी, हालांकि रिलीज की डेट का खुलासा नहीं हुआ है।