newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Brahmastra: दर्शकों की कमी के कारण ब्रह्मास्त्र फिल्म को देश के सबसे बड़े सिनेमाघर से उतारना पड़ा, नहीं कर रही है कमाई

Brahmastra: दर्शकों की कमी के कारण ब्रह्मास्त्र फिल्म को देश के सबसे बड़े सिनेमाघर से उतारना पड़ा, नहीं कर रही है कमाई जहां इसे काफी ज्यादा स्क्रीन मिले थे वहीं अब ये फिल्म कुछ बड़े थिएटर से उतरने भी लगी है| यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) फिल्म के बारे में हम लगातार सुन रहे हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म के कलेक्शन के बारे में भी खबरें चल रही हैं। मेकर्स का कहना है कि फिल्म ने 250 करोड़ रूपये के ऊपर का कारोबार कर लिया है। वहीं सच कुछ और ही है। लोगों का कहना है कि फिल्म का कलेक्शन असल में वो नहीं है जो बताया जा रहा है। अगर ब्रह्मास्त्र फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने भारत में अब तक करीब 164 करोड़ रूपये के आसपास का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म ने 60 करोड़ रूपये के आसपास का ओवरसीज़ बिजनेस किया है। अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 220 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है। शुरुआत में इस फिल्म का काफी बज़्ज़ बना था। लेकिन ऐसा लगता है अब फिल्म का क्रेज़ लोगों में खत्म हो चुका है। हालांकि अभी मेकर्स वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं और इस उम्मीद में हैं कि उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस सप्ताहंत में बढ़ेगा। लेकिन इस फिल्म को अपनी लागत का पैसा वसूलने के लिए भी इस वीकेंड करीब 100 करोड़ रूपये से ज्यादा का कारोबार करना होगा। जहां इसे काफी ज्यादा स्क्रीन मिले थे वहीं अब ये फिल्म कुछ बड़े थिएटर से उतरने भी लगी है| यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

इस फिल्म को काफी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया था। शुरुआत में इस फिल्म को लेकर काफी बज़्ज़ बनाया गया था। इस वजह से फिल्म को एक अच्छी ओपनिंग भी मिली थी। लेकिन जैसे-जैसे 2 या 3 दिन ही बीते, फिल्म का बज्ज बनना बंद हो गया | ज्यादातर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आ रही है। जिसकी वजह से अधिक संख्या में दर्शक सिनेमाघर की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। शुरुआत में जब इस फिल्म को रिलीज़ किया गया तब इसे काफी शोज मिले थे। खुद मुंबई के Exhibitor Manoj Desai ने भी इस फिल्म के 3000   शो 3 सिनेमाघर (Gaety, Galaxy, Maratha Mandir) में लगाए थे। लेकिन अब उन्होंने एक थिएटर से फिल्म को ही हटा दिया है और बचे 2 ही थिएटर में फिल्म लगी हुई है। मनोज देसाई फिल्म की कहानी और कलेक्शन दोनों से खुश नहीं हैं। उनका कहना है फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस से गिरती जा रही है। मनोज देसाई कहते हैं –

“फिल्म ने ओपनिंग डे में ठीक किया है। हालांकि फिर भी फिल्म हाउसफुल (Housefull) नहीं हो पाई है। फिल्म को ब्रह्मास्त्र बताया गया है, ब्रह्मास्त्र था जो एक बहुत बड़ा शस्त्र था। लेकिन वो बात एक दम साइड में हो गई और पूरी फिल्म लव स्टोरी बन गई। अचानक से पूरे कंटेंट को उठाकर साइड में कर दिया गया और फिल्म पूरी की पूरी लव स्टोरी पर बना दी गई। कहानी में जो दिखाया वो समझ के बाहर था।  फिल्म ने जरूर ओपनिंग ठीक की थी लेकिन सोमवार से जिस हिसाब से फिल्म के कलेक्शन गिरने लगे हैं। जो गिर रहे हैं तो उठने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बड़ी फिल्म है, इसीलिए मैंने गेइटी और मराठा मंदिर में दूसरे सप्ताह में चलाई है वरना गैलेक्सी से मैंने फिल्म को निकाल दिया है। मैं थिएटर फुल चाहता था लेकिन वो नहीं हुआ। मैंने फिल्म की टिकट प्राइस कम कर दिए हैं। लेकिन फिल्म जैसा मैंने सोचा था वैसे नहीं गई है। ब्रह्मास्त्र की कहानी अच्छी नहीं है। क्योंकि जो आपने रखा है उसे समायोजित करना था। मैं पुराने निर्देशकों को याद कर रहा हूं जिनकी फिल्म के लिए पब्लिक खड़े होकर तालियां बजाती थी। मनोज देसाई फिल्म से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि पहले तो फिल्म ने उन्हें निराश किया है इसके अलावा फिल्म के कलेक्शन भी लगातार गिर रहे हैं।”

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बीफ वाले बयान पर मनोज देसाई ने कहा – गौ- मांस वाले आदमी तो उज्जैन मंदिर में घुस ही नहीं सकते।हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में मनोज देसाई (Manoj Desai) ने इस फिल्म को अच्छा नहीं बताया है। उनका मानना है कि फिल्म का टाइटल और फिल्म एक दूसरे से मेल नहीं खाते हैं। कहानी में बोला कुछ और गया था और दिखाया लव स्टोरी गया है जो की सही नहीं है। इस वजह से दर्शकों की कमी देखने को मिल रही है। दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह भी कम हो रहा है। इसके अलावा फिल्म के कलेक्शन भी लगातार गिर रहे हैं।