नई दिल्ली। अयान मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 15 जून को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छा गया था। रणबीर से लेकर आलिया और अयान मुखर्जी तक ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड थे।इस फिल्म को बनाने में 5 साल लगे हैं तो स्टार्स का नर्वस होना लाजमी है। मचऑवेटिड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। हालांकि पहले खबरें थी कि फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले है लेकिन ट्रेलर में शाहरुख खान नजर नहीं आए लेकिन फैंस ने ट्रेलर में एक झलक को शाहरुख बताया था। अब फैंस को ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर दीपिका के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा
दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। ये दावा उनके फैंस कर रहे हैं और सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट्स भी शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि दीपिका का फिल्म में छोटा सा कैमियो है। दीपिका फिल्म में जल अस्त्र बनी हैं।हालांकि मेकर्स की तरफ से इस तरह की पुष्टि नहीं की गई है। ट्रेलर रिलीज से पहले खबरें आई थीं कि शाहरुख फिल्म में दिख सकते हैं लेकिन ट्रेलर में शाहरुख को नहीं देख फैंस का काफी निराश हुए थे।
All that wait, and still no see?
Enter the world of Ancient Indian Astras in the trailer of Brahmāstra! ?✨ Watch now! #Brahmastra pic.twitter.com/dOvVRnOGSy— BRAHMĀSTRA (@BrahmastraFilm) June 16, 2022
Took the picture of this lady with the power of water in 4K trailer #Brahmastra. Now it seems a bit clear.#BrahmastraTrailer pic.twitter.com/84X5k90CDL
— Abhiraj Pal (@iamabhirajpal) June 19, 2022
Deepika Padukone
— Rahbar Raza (@RbRaza007) June 19, 2022
#BrahmastraTrailer #Brahmastra
If she is Deepika then he is Ranveer Singh as Dev. pic.twitter.com/fQ2yjC6Gsa— Tom Alterf (@TomAlte87063578) June 19, 2022
पैन इंडिया फिल्म होगी ब्रह्मास्त्र
गौरतलब है कि फिल्म देवता के अस्त्र ब्रह्मास्त्र पर आधारित है और फिल्म में रणबीर कपूर एक अग्नि अस्त्र बने हैं। फिल्म में उनका नाम शिवा है। जो इस बात को नहीं जानते है कि वो खुद एक अग्नि अस्त्र है। इस बात का अहसास उन्हें काफी देर में होता है। इस जर्नी में शिवा को कई खतरनाक किरदार मिलते हैं।इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और चिरंजीवी भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म बिग बजट के साथ पैन इंडिया मूवी होने वाली है। अभी तक सभी स्टार्स के लुक्स फिल्म से रिलीज कर दिए गए हैं। 9 सितंबर को फिल्म रिलीज होगी।