newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine Crisis: सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक कई स्टार्स का यूक्रेन से है खास कनेक्शन, यहां जानिए वजह

Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चार दिन बीत चुके हैं। यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा मचाया गया तबाही का मंजर साफ देखा जा रहा है। रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के 352 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चार दिन बीत चुके हैं। यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा मचाया गया तबाही का मंजर साफ देखा जा रहा है। रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के 352 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। आज तबाही की कगार पर खड़ा यूक्रेन कभी बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की पंसद हुआ करता था। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में यूक्रेन की खूबसूरती वादियों को दर्शाया गया है। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक बड़ी स्टार कास्ट की फिल्में यूक्रेन में शूट की गई हैं। आज हम उन्हीं फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी शूटिंग यूक्रेन में हुई है।

आरआरआर (RRR)

साल 2021 में कोविड पाबंदियों के बीच शूट हुई फिल्म ‘आरआरआर’ के कई सीन यूक्रेन में शूट हुए हैं। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल मे हैं। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। RRR भारत के स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की काल्पनिक कहानी पर बेस्ड है।

Tiger 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर-3 की के कुछ सीन यूक्रेन में शूट किए गए हैं। टाइगर 3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का गाना ‘टनल ऑफ लव’ यूक्रेन में शूट किया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार को नेगिटिव रोल में दिखाया गया था।

विनर

साई धर्म तेज और रकुल प्रीत सिंह की तेलुगू फिल्म विनर में भी कई सीन्स यूक्रेन के कीव, ल्विव में शूट किए गए हैं। फिल्म के गानों की शूटिंग भी यूक्रेन में ही की गई है।

99 सॉन्ग

बॉलीवुड सिंगर एआर रहमान का गाना सॉन्ग ’99’ यूक्रेन में ही शूट किया गया है। ये गाना एहान भट और एलिल्सी वर्गास पर फिल्माया गाया है।