newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी के उसूलों और विचारों को दर्शाती हैं ये फिल्में, देखकर जाग जाएगी देशभक्ति

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी ने हमेशा अंहिसा और सत्य का मार्ग दिखाया है। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अभूतपूर्व योगदान भी दिया है। आज उनकी जयंती पर जानते हैं कि दोबारा गांधी जी के संस्मरणों को याद करने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

नई दिल्ली। आज महात्मा गांधी की जयंती है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर जनता भी आज बापू को श्रद्धांजलि दे रही हैं। महात्मा गांधी ने हमेशा अंहिसा और सत्य का मार्ग दिखाया है। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अभूतपूर्व योगदान भी दिया है। आज उनकी जयंती पर जानते हैं कि दोबारा गांधी जी के संस्मरणों को याद करने के लिए आप क्या कर सकते हैं।आज हम आपके लिए गांधी के जीवन पर बनी कुछ सीरीज और फिल्मों की जानकारी लेकर आए हैं।

हमने गांधी को मार दिया

साल 2018 की फिल्म ‘हमने गांधी को मार दिया है में आपको गांधी जी के आदर्शों और उसूलों के बारे में वितरित जानकारी मिलेगी। फिल्म का निर्देशन नईम ए सिद्दीकी ने किया है। फिल्म कैलाश और दिवाकर की कहानी है,जो दो अजनबी हैं और एक ट्रेन में मिलते हैं। यात्रा के दौरान महात्मा गांधी और उनके दर्शन पर उनके परस्पर विरोधी विचारों के बारे में पता चलता है।

गांधीगिरी

गांधीगिरी फिल्म आपको याद होगी, जिसमें दिवंगत ओम पुरी को एनआरआई राय साहब के किरदार में देखा गया था। जोकि चार ऐसे लोगों की जिंदगी संवारने का काम करते हैं, जो अपना पथ भटक गए हैं। 2016 की यह फिल्म आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

गांधी गोडसे – एक युद्ध

गांधी गोडसे – एक युद्ध फिल्म को लेकर खूब बवाल हुआ था। ये फिल्म काल्पनिक फिल्म है जिसमें महात्मा गांधी  नाथूराम गोडसे के हमले से बच जाते हैं और आगे की जंग लड़ते दिखते हैं। ये फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

रोड टू संगम

‘रोड टू संगम’ उत्तर प्रदेश के एक कट्टर मुस्लिम और मैकेनिक हसमत पर बेस्ट है,जिसे साल 2009 में अमित राय ने निर्देशित किया था। फिल्म में परेश रावल के साथ दिवंगत ओम पुरी और पवन मल्होत्रा भी हैं। फिल्म आपको शेमारू पर देखने को मिल जाएगी।