newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raju Srivastav Health Update: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, राजू श्रीवास्तव की हालत में हो रहा सुधार लेकिन एक खतरा अभी भी बाकी…

Raju Srivastav Health Update: डॉक्टर्स का ये हेल्थ अपडेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। डॉक्टर्स का कहना है कि पहले की तुलना में राजू की सेहत में सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है

नई दिल्ली। अपनी शानदार कॉमेडी से सभी के दिलों पर राज करने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अपने फैंस को उदास किए हुए हैं। कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ने के बाद ही फैंस लगातार उनके अच्छे हेल्थ की कामना कर रहे हैं। फैंस की दुआओं का असर भी दिख रहा है और उनकी हालत में काफी सुधार देखा जा रहा हैं। राजू का इलाज AIIMS में चल रहा है और एक पूरी डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही हैं। अब एक्टर का हेल्थ अपडेट सामने आया है जिसमें डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा हैं।

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

डॉक्टर्स का ये हेल्थ अपडेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। डॉक्टर्स का कहना है कि पहले की तुलना में राजू की सेहत में सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है…बस हमें दुआ करते रहना है और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करनी हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार फैंस राजू के लिए दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया है जिसके बाद आनन- फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू बीते काफी दिनों से वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर्स किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।

इंफेक्शन का है खतरा

डॉक्टर्स राजू की सेहत के साथ किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और वो किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। डॉक्टर्स को खतरा है कि कहीं राजू को कोई इंफेक्शन न हो जाए। इस बारे में बात करते हुए  राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी ने बताया कि वो इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और ऐसे में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए उनसे मिलने की इजाजत किसी को नहीं हैं। खैर ये सुनकर अच्छा लगा कि कॉमेडियन की हालत में सुधार हो रहा है और फैंस को पूरा यकीन है कि एक दिन वो पूरी तरह से स्वच्छ हो जाएंगे।