newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rekha: “जिससे प्यार किया, उसकी यादें ही…” क्या अभी तक अपने पहले प्यार अमिताभ को नहीं भुला पाई हैं रेखा! कही ये बात

Rekha: एक्ट्रेस ने पूछा गया कि जब आप किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं तो क्या वो प्यार कभी गायब होता है। इस पर रेखा कहती हैं कि जब भी कोई रिश्ता बनता है तो वो हमेशा के लिए बनता है। हालांकि कभी हम रिश्ते से बहुत ज्यादा या बहुत कम की उम्मीद करने लगते हैं। ये चीजें रिश्ते और मेरी कला दोनों पर निर्भर करता है।

नई दिल्ली। दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए…। ये गाना आज भी आशिकों की जान ले लेता है। कहा जाता है कि पहला प्यार ही आखिरी प्यार होता है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। बी टाउन की ब्यूटी और ग्रेसफुल लेडी रेखा के प्यार को लेकर खास ही मायने हैं। वो कई बार मीडिया के सामने जिक्र कर चुकी हैं कि प्यार कितनी प्यारी चीज है, इसमें दो लोगों का होना जरूरी नहीं हैं। अब रेखा ने बातों ही बातों में इस बात का कबूलनामा किया है कि प्यार और पहले रिश्ते को नहीं भुलाया जा सकता है। तो चलिए जानते है कि रेखा ने करियर और प्यार को लेकर क्या कहा है।

rekha

प्यार पर खुलकर बोलीं रेखा

रेखा फिलहाल टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में स्पेशल अपीरियंस दे रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि वो इतने सालों से फिल्मों से दूर क्यों हैं। रेखा ने फिल्मों से दूरी बनाने के सवाल पर कहा कि मैं फिल्में करूं या नहीं करूं, लेकिन कोई भी  मुझे सिनेमा या एक्टिंग से जुदा नहीं कर सकता है।जिस चीज को मैंने अपने प्यार किया है, जरूरी नहीं है कि वो साथ हो, उसकी यादें ही काफी होती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhanurekha (@rekha_the_actress)

एक्ट्रेस ने कहा कि ये बातें रिश्ते और करियर दोनों पर लागू होती हैं। जब सही समय आएगा तो मुझे सही प्रोजेक्ट मिल जाएगा और वो खुद चल कर मेरे पास पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद को लकी मानती हूं कि मुझे चुनने का अधिकार है। मैं खुश हूं कि जो मैं करना चाहती हूं करती हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhanurekha (@rekha_the_actress)

रिश्ता कभी खत्म नहीं होता है…

एक्ट्रेस ने पूछा गया कि जब आप किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं तो क्या वो प्यार कभी गायब होता है। इस पर रेखा कहती हैं कि जब भी कोई रिश्ता बनता है तो वो हमेशा के लिए बनता है। हालांकि कभी हम रिश्ते से बहुत ज्यादा या बहुत कम की उम्मीद करने लगते हैं। ये चीजें रिश्ते और मेरी कला दोनों पर निर्भर करता है। बता दें कि रेखा का फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा नाम अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा गया है। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता इतना ज्यादा गहरा हो गया था कि जया बच्चन को बीच में आना पड़ा था, हालांकि कभी भी अमिताभ बच्चन ने इसपर एक शब्द नहीं कहा,जबकि रेखा कई बार खुले में अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।