
नई दिल्ली। होली का जश्न और त्यौहार अब बहुत नज़दीक है ऐसे में सभी लोग होली के जश्न में शरीक होने के लिए तैयार है। बहुत कम देर ही बचा है जब होली के रंग का सुरूर सब पर चढ़ने वाला है। बहुत से लोग होंगे जो इस बार अपनी पहली होली मना रहे हैं। बहुत से ऐसे कपल होंगे जो इस साल अपनी पहली होली पैंडेमिक के बाद खुलकर मना सकते हैं। ऐसे में कौन-कौन वो बॉलीवुड कपल हैं जो इस बार अपनी पहली होली मनाने वाले हैं यहां हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं। आपको बताते रणबीर कपूर जहां आलिया भट्ट के साथ अपनी पहली होली मनाएंगे वहीं उनकी खुशियों के इस जश्न में उनकी राहा भी शरीक होने वाली है। तो चलिए जानते हैं वो कौन से बॉलीवुड कपल हैं जो शादी के बाद अपनी पहली होली साथ मनाने वाले हैं।
Kiara Advani and Sidharth Malhotra
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस कपल ने धूमधाम से शादी निभाई है और अब अपने काम में लग गए हैं। वहीं इस बार ये कपल साथ में होली मनाने वाला है। दोनों की शादी हाल ही में हुई है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद की फोटो का दर्शक इंतज़ार कर रहे हैं कि आखिर कैसे ये दोनों इस साल रंगों में सराबोर होने वाले हैं।
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
जहां एक तरफ आलिया भट्ट अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं वहीं रणबीर कपूर भी “तू झूठी मैं मक्कार” फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये होली और भी शानदार होने वाली है क्योंकि रणबीर कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” होली के दिन 8 मार्च को ही रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा इस होली उनके साथ शरीक होने के लिए उनकी बेटी राहा भी है। दोनों ही शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कौन सी फोटोज और वीडियो दोनों लोग ऑडियंस से साझा करते हैं।
Richa Chadha and Ali Fazal
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने साल 2022 के अक्टूबर में शादी रचाई थी और इन फुकरे कपल की भी ये शादी के बाद पहली होली होने वाली है। अब देखना होगा कि अली फज़ल और ऋचा कैसे अपना होली का त्यौहार शादी के बाद पहली बार मनाने वाले हैं।
इसके अलावा कई अन्य कपल जैसे मौनी रॉय और सूरज नम्बिआर और फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी अपनी पहली होली अपने पार्टनर के साथ मनाने वाली हैं। इस होली दोनों ही कपल्स की कौन सी फोटो और वीडियो दर्शकों के सामने दर्शक इसका इंतज़ार कर रहे हैं। अब देखते हैं ये स्टार इस होली दर्शकों की होली को कितना रंगीन बनाते हैं।