newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हनी सिंह पर पत्नी शाल‍िनी तलवार ने दर्ज करवाया मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Honey Singh: इस केस को 3 अगस्त को ही मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह की तीस हजारी कोर्ट में लिस्टेड किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली। रैपर-स‍िंगर यो यो हनी यानी ह्रदेश स‍िंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना को लेकर केस दर्ज कराया है। गौरतलब है कि शालिनी तलवार ने यह मामला शादी के 10 साल बाद दर्ज कराया है। बता दें कि यह मामला दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया गया है। वहीं कोर्ट ने इस मामले में हनी सिंह को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा गया है कि, हनी सिंह इस केस में 25 दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करें। मालूम हो कि शालिनी तलवार ने हनी सिंह खिलाफ घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। इस केस को 3 अगस्त को ही मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह की तीस हजारी कोर्ट में लिस्टेड किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है।

वहीं तीस हजारी कोर्ट ने शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी जारी किया है। जिसके बाद अब हनी सिंह को पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी का निपटान करने पर रोक लग गई है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की तरफ से केस को एडवोकेट संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप ने फाइल किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalini (@sheenz_t)

बता दें कि हनी स‍िंह ने शाल‍िनी तलवार से 2011 में द‍िल्‍ली के ही एक गुरुद्वारेरे में शादी की थी। हनी सिंह ने 2014 में रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी शालिनी तलवार को लोगों से मिलवाया था। शालिनी तलवार से हनी सिंह की शादी को लेकर लोगों में हैरानी भी थी कि आखिर हनी सिंह ने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग करने से पहले ही शादी कर ली।

फिलहाल शादी के 10 साल बाद अब शाल‍िनी ने पति(हनी सिंह) पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।