newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 15: अफसाना खान ने तोड़ी सारी हदें, शमिता शेट्टी की तरफ फेंकी चप्पल, सलमान खान लगाएंगे क्लास

Bigg Boss 15: शुक्रवार के एप‍िसोड में अफसाना खान ने अपनी सारी हदें तोड़ दी। उन्होंने गुस्से में शमिता शेट्टी ने न सिर्फ बहस की बल्कि उनको चप्पल भी दिखाई। इसके लिए उन्हें शो के होस्ट सलमान खान अपकमिंग एपिसोड में खूब सुनाने वाले हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। एक तरफ घरवालों में टास्क के प्रति जोश देखने को मिल रहा है। वहीं, खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के एप‍िसोड में अफसाना खान ने अपनी सारी हदें तोड़ दी। उन्होंने गुस्से में शमिता शेट्टी ने न सिर्फ बहस की बल्कि उनको चप्पल भी दिखाई। इसके लिए उन्हें शो के होस्ट सलमान खान अपकमिंग एपिसोड में खूब सुनाने वाले हैं।

दरअसल, बीते एपिसोड में अफसाना और शमिता में जोरदार बहस हुई। सभी घरवालों भी अफसाना से नाराज दिखे। उन्होंने अफसाना से टास्क के दौरान लात मारने को लेकर भी सवाल किया। इस बीत शमिता अफसाना को झूठी बोल देती हैं। जिसके बाद अफसाना अफसाना पारा खो देती हैं और शमिता से कहती हैं- ‘तू है कौन’।

अफसाना की ये बात सुन शमिता भी गुस्से में आ जाती हैं और अफसाना से कहती हैं- ‘क्या, इधर आ ना।’ अफसाना इसका जवाब देते हुए अपनी चप्पल शमिता की ओर फेंकते हुए कहती हैं- जूती आती है मेरी, आ थू। दोनों की बहस यही नहीं थमती। इस बहस में शमिता का साथ देने विशाल कोटियान आ जाते हैं। इसके बाद तो मानों अफसाना अपना पारा ही खो देती हैं, वो ग्लास को नीचे फेंक देती है, इसके बाद वो खुद को मारने लगती हैं। इतनी ही नहीं घरवालें उन्हें काफी शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन अफसाना ने किसी की नहीं सुनी।

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान अफसाना के इस व्यवहार को लेकर खूब खरी खोटी सुनाएंगे। नए प्रोमो में सलमान अफसाना को उनकी गलतियों के लिए सुनाते नजर आएंगे। साथ ही वो कहते हैं कि आपके हाथ भी चलते हैं।