newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honey Singh: जन्मदिन पर हनी सिंह का फैंस को शानदार तोहफा, नेटफ्लिक्स पर जल्द लेकर आ रहे हैं अपनी डॉक्यूमेंट्री

Honey Singh: रैपर यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में एक बात बेहद खास होने वाली है कि उनकी डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन हाउस के तले बनाया जाएगा। जारी किए गए प्रोमो में हनी सिंह कहते हैं- ये जो जिदंगी मेरी ऊपर वाले ने बनाई है

नई दिल्ली। अपने गानों पर सबको नाचने पर मजबूर कर देने वाले यो-यो हनी सिंह आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिंगर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। हर कोई अपने चहेते स्टार को बधाई दे रहा है लेकिन अपने बर्थडे के दिन ही हनी सिंह ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। जल्द ही हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनने वाली है, वो भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स  ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें इस बात की घोषणा की गई है।

नेटफ्लिक्स पर आएगी डॉक्यूमेंट्री

रैपर यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में एक बात बेहद खास होने वाली है कि उनकी डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन हाउस के तले बनाया जाएगा। जारी किए गए प्रोमो में हनी सिंह कहते हैं- ये जो जिदंगी मेरी ऊपर वाले ने बनाई है, और इसमें जो गहराई है…जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है, कुछ यही बातें मैंने बतलाई है…गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी..मत बोलना कि हनी अब बीमार है…क्योंकि मेरी डॉक्यूमेंट्री अब तैयार है। प्रोमो जारी होने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है और वो हनी सिंह की डाक्यूमेंट्री देखने के लिए बेताब हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विवादों में रहे हनी सिंह के गाने

बता दें कि हनी सिंह के गानों को जितना ज्यादा पसंद किया जाता है, उससे ज्यादा वो अपने गानों को लेकर विवादों में रहे हैं। सिंगर का करियर पीक पर पहुंचने के बाद अचानक गिर गया। हनी सिंह ने खुद खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन का शिकार हुए थे और उन्हें नशे की बुरी लग गई थी। एक्टर का वजन भी काफी बढ़ गया था, हालांकि सिंगर ने हिम्मत करते हुए कमबैक किया और अपना वजन भी कम किया।