newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अगर आपके पास हैं 7 करोड़ तो आप भी रह सकते हैं राज कपूर के बंगले में..जानें कैसे

Raj Kapoor Bungalow: बंगले को 100 करोड़ में बेचा गया, जिसे गोदरेज कंपनी(Godrej Properties Ltd.) ने खरीदा था। कंपनी ने एक बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत इसको खरीदा था, जिस पर काम शुरू भी हो चुका है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सरताज कहे जाने वाले राज कपूर साहब(Raj Kapoor Bungalow)  को कौन नहीं जानता है। उनकी फिल्में, उनकी अदाकारी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। हाल ही में एक्टर की आखिरी निशानी उनके आलीशान बंगले (Raj Kapoor Bungalow) को बेच दिया गया था, क्योंकि बंगले का रखरखाव करने वाला कोई था नहीं। बंगले को 100 करोड़ में बेचा गया, जिसे गोदरेज कंपनी(Godrej Properties Ltd.) ने खरीदा था। कंपनी ने एक बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत इसको खरीदा था, जिस पर काम शुरू भी हो चुका है। अगर आप भी राज कपूर साहब के बंगले में रहना चाहते हैं तो उसके लिए आपको करोड़ों खर्च करने होंगे। वो कैसे हम आपको बताते हैं।

7 करोड़ से हो रही है शुरुआत

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd.) का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें राज कपूर के बंगले के अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं। अपार्टमेंट 3 बीएचके से लेकर 4 बीएचके तक होंगे, जिसकी शुरुआती कीमत ही 7 करोड़ होगी, ध्यान रहे कि ये सिर्फ शुरुआती कीमत है, अगर आप अपार्टमेंट खरीदना चाहते हैं तो 7 करोड़ से ज्यादा का बजट बनाकर रखिएगा। इस बंगले को खरीदा ही लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए गया था, जहां पर कंपनी मल्टी टावर बिल्डिंग बनाने वाली है। इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो गया है और कंपनी (Godrej Properties Ltd.) की तरफ से सेल भी शुरू कर दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by housiey (@housiey)

राज कपूर की आखिरी निशानी था ये बंगला

बता दें कि बंगले को साल 2019 में बेचा गया था लेकिन पिछले साल की कंपनी ने उसकी आधिकारिक घोषणा की थी और प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। बता दें कि जहां पर राज कपूर साहब का बंगला है, वो  चेंबूर का सबसे महंगा इलाका माना जाता है। जब राज कपूर साहब ने इसे खरीदा था और बनवाया था, जो आप-पास जंगल के सिवा कुछ नहीं था। उन्हें प्रकृति से बहुत प्रेम था, और इसलिए उन्होंने यहां अपना आशियाना बनाया था।