newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के बर्थ एनिवर्सरी में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किया विश, तो फैंस बोले- ‘केस फिर से खोलो’

Rhea Chakraborty: हालांकि, बाद में एक्ट्रेस को क्लीन चिट मिल गई थी और वह जेल से बाहर आ गई थी लेकिन सुशांत के फैंस का अभी भी मानना है कि एक्टर ने सुसाइड नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई थी। बरहाल, एक्ट्रेस रिया हर साल सुशांत के जन्मदिन पर उन्हें याद करती है। इस बार भी उन्होंने उन्हें विश करते हुए प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं-

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है लेकिन होते तो वह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते। एक्टर का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। एक्टर भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी कमी हर किसी को खलती है। उनके जाने पर हर कोई हैरान था, एक्टर को आज भी उनके फैंस भूल नहीं पाए है। सुशांत ने 14 जून 2020 को अपने मुम्बई स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी, हर कोई हैरान था कि आखिर इतना बड़ा कदम एक्टर ने क्यों उठाया। हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी काफी इल्जाम लगे थे जिसके लिए एक्ट्रेस जेल भी गई थी हालांकि, बाद में एक्ट्रेस को क्लीन चिट मिल गई थी और वह जेल से बाहर आ गई थी लेकिन सुशांत के फैंस का अभी भी मानना है कि एक्टर ने सुसाइड नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई थी। बरहाल, एक्ट्रेस रिया हर साल सुशांत के जन्मदिन पर उन्हें याद करती है। इस बार भी उन्होंने उन्हें विश करते हुए प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें उनके जन्मदिन पर विशा किया है। रिया ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए उनकी कुछ तस्वीर शेयर की जिसमें पहली तस्वीर में दोनों के सामने एक-एक कप रखा हुआ है और दोनों पोज दे रहे हैं। इस फोटो में दोनों की सिर्फ आंखे दिख रही है इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने infinite का ईमोजी लगाया है और साथ में प्लस 1 लिखा है। और साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक हार्ट भी लगाया है।

फैंस ने किया यूं रिएक्ट-

रिया के इस पोस्ट पर फैंस काफी भड़कते हुए नजर आ रहे है। रिया के इस पोस्ट को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि सुशांत का केस फिर से खोलो, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि बस सहानुभूति पाने के लिए ये सब कर रही है। वही