newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender 2022: साल 2022 में इन एक्ट्रेसेस को मिला मां बनने का सौभाग्य, किसी के घर तो एक साल में ही आईं दो गुड न्यूज

Year Ender 2022: आज हम उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करने वाले हैं जिन्होंने 2022 में मां बनने का सुख भोगा है।

नई दिल्ली। साल 2022 लगभग खत्म होने को है और अब समय आ चुका है ये जानने का, कि बीता साल बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के लिए क्या गम और खुशी देकर गया। आज हम उन बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस की बात करने वाले हैं जिन्होंने 2022 में मां बनने का सुख भोगा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके घर बच्चों की किलकारी की गूंज गूंजी। कई अदाकारा तो ऐसी हैं कि जिन्होंने शादी के 1 महीने बाद की गुड न्यूज़ सुना दी।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस– शादी के लगभग 3 साल बाद निक और प्रियंका के घर में बच्ची की किलकारी गूंजी। प्रियंका और निक ने सरोगेसी से बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने जनवरी 2022 में ही बच्ची के घर आने की अनाउंसमेंट कर दी थी। मालती का जन्म 15 जनवरी को हुआ था और वो प्री-मैच्योर चाइल्ड हैं।

काजल अग्रवाल– साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने वाली कागज अग्रवाल को भी 2022 में मां बनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने अप्रैल में बेबी बॉय को जन्म दिया।

bharti singh

भारती सिंह– कॉमेडियन भारती सिंह ने भी 3 अप्रैल 2022 को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने आखिरी समय तक काम किया और और बेटे का नाम गोला रखा।

देबिना बनर्जी– टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी इसी साल दो बेटी को जन्म दिया। पहले उन्होंने अप्रैल में पहली बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने  11 नवंबर को दूसरी बेटी को जन्म दिया।

आलिया भट्ट– अप्रैल में शादी के एक महीने बाद ही गुड न्यूज देकर आलिया ने सबको चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया और उसका नाम राहा रखा।

bipasha

सोनम कपूर- शादी के 4 साल बाद 20 अगस्त को सोनम कपूर ने एक क्यूट बेबी बॉय को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने वायु रखा। अभी तक सोनम कपूर ने बेबी बॉय की झलक फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

बिपाशा बसु– शादी के 6 साल बाद बिपासा बसु ने 12 नवंबर को एक क्यूट बेबी बॉय को जन्म दिया। कपल ने शादी साल 2016 में की थी।