newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने इंटरव्यू में की पाकिस्तानियों की प्रशंसा, बोले- “वहां सकारात्मक ऊर्जा मिली”

Jawed Akhtar: वीडियो के बाद से जावेद अख्तर को भारत से काफी प्रेम मिलने लगा और उनके इस स्वभाव को लोग पसंद करने लगे। वो लोग जो जावेद अख्तर को एंटी-इण्डिया मानते हैं उन्होंने भी जावेद अख्तर के इस बयान को और जावेद अख्तर को सपोर्ट करना शुरू कर दिया। वहीं अब जावेद अख्तर ने मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तानियों की तारीफ की है।

नई दिल्ली। जावेद अख्तर इस समय एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। वैसे तो अक्सर वो सुर्ख़ियों में ही रहते हैं। कई बार जावेद अख्तर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार भी जावेद अख्तर बयान की वजह से ही सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हाल ही में जावेद अख्तर का पाकिस्तान में दिया गया भाषण खूब वायरल हो रहा है। जहां वो पाकिस्तानियों से तंज लहजे में कुछ सवाल पूछ रहे हैं। इस वीडियो के बाद से जावेद अख्तर को भारत से काफी प्रेम मिलने लगा और उनके इस स्वभाव को लोग पसंद करने लगे। वो लोग जो जावेद अख्तर को एंटी-इण्डिया मानते हैं उन्होंने भी जावेद अख्तर के इस बयान को और जावेद अख्तर को सपोर्ट करना शुरू कर दिया। वहीं अब जावेद अख्तर ने मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तानियों की तारीफ की है।

जावेद अख्तर ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया, “मैं वहां करीब तीन दिन के लिए था और मुझे बहुत सी सकारात्मक ऊर्जा इस दौरान मिली। और वहां के लोगों में तीव्र इच्छा है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध अच्छे हों। वो भारत आना चाहते हैं, बिजनेस के लिए, जॉब के लिए और घूमने के लिए। मुझे नहीं पता कि वहां की सरकार क्या सोचती है लेकिन जो लोग वहां मौजूद थे, (करीब 3000 के आसपास लोग) वो सभी भारत को बहुत पसंद करते हैं और भारतवासियों के लिए प्रेम अपने दिल में बसा कर रखते हैं।”

जावेद अख्तर ने इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे वहां के लोग भारत के लिए काफी प्यार रखते हैं लेकिन वहां के लोगों को ये पछतावा है कि भारत उन्हें सिर्फ आतंकवाद की नज़र से देखता है। जावेद अख्तर ने बताया कि उन्हीं के सवालों का जवाब मैंने दिया है जो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर ने इस दौरान फैज़ अहमद फैज़ को भी एक बेहतरीन कवि बताया है जिन्होंने लिखा है “सब बुत गिराए जाएंगे, बस नाम रहेगा अल्लाह का|” जावेद अख्तर ने बताया कि जब मैंने उनसे कहा कि “जिन्होंने मुंबई में हमला किया वो कहीं नार्वे और इजिप्ट से तो नहीं आए थे बल्कि वो यहीं से थे और यहीं अब भी घूम रहे हैं तो उन्होंने सभी ने जावेद अख्तर की इस बात से ताल्लुक रखते हुए तालियां बजाई।” ये बात महत्वपूर्ण है कि उन्होंने मेरी बात को माना।

जावेद अख्तर ने कहा कि जो आतंकवाद फैलाते हैं सिर्फ वही लोग पाकिस्तान में नहीं रहते बल्कि ज्यादातर ऐसे भी हैं जो अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं। वो भारत की प्रशंसा करते हैं उसकी प्रोग्रेस की प्रशंसा करते हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि सरकार जो कर रही है या उनका क्या सोचना है वो मेरा विषय नहीं है। लेकिन हम सामान्य लोगों को ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि जब हम पाकिस्तानी लोगों के बारे में सोचे तो हम ध्यान रखें, “पाकिस्तानी आर्मी एक तरफ, आतंकवाद एक तरफ और पाकिस्तानी लोग एक तरफ। ये हमें ध्यान रखना चाहिए।”

जावेद अख्तर ने बताया कि “हम भारत के लोग पाकिस्तान के बारे में बहुत कम ही जानते हैं। वहां की लड़कियां और महिलाएं मॉडर्न हैं। हम उनके बारे में कुछ नहीं जानते हैं। जबकि वो हमारी संस्कृति और औद्योगिक ग्रोथ की प्रशंसा करते हैं।” आपको बता दें जावेद अख्तर की जब से वीडियो वायरल हुई तब से बहुत से लोगों ने उनकी प्रशंसा की है। कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की प्रशंसा की लेकिन जावेद अख्तर ने कंगना को सिरे से खारिज कर दिया और बोले कि उनकी बातों पर क्यों बोलना जब मेरा उनको लेकर ही कोई विचार नहीं है।