newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jhanvi Kapoor: बहन खुशी संग वेकेशन मना रही हैं जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Jhanvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो अपनी छोटी बहन खुशी (Khushi Kapoor) संग छुट्टियां मना रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो अपनी छोटी बहन खुशी संग छुट्टियां मना रही हैं। दोनों बहनें दुबई में वेकेशन मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो दुबई में अपनी बहन खुशी संग वेकेशन मनाती नजर आ रही हैं। दोनों बहनें तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं साथ ही अपनी छुट्टियों को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

जाह्नवी और खुशी दुबई डेजर्ट में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। दोनों ने एक जैसे ही कपड़े पहने हैं। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। दोनों बहनें काफी स्टाइलिश लग रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘dessert in the desert’। जाह्नवी कपूर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट को इंस्टा अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा संजय कपूर और अंशुला कपूर समेत कई सितारों ने कमेंट भी किया है।