Real Kashmir Files: यासीन मलिक ने कोर्ट के सामने कबूल किया अपना हर जुर्म तो विवेक अग्निहोत्री ने केजरीवाल और शशि थरूर को दिखाया आईना और कहा…

इस ट्वीट में थरूर और केजरीवाल को तो विवेक ने सीधे टैग किया, लेकिन एक के लिए प्रिय स्टार की पत्नी लिखा। माना जा रहा है कि उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के बारे में लिखा है। क्योंकि ट्विंकल ने भी द कश्मीर फाइल्स का मजाक उड़ाया था।

Avatar Written by: May 11, 2022 6:13 am
vivek ranjan agnihotri

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 1990 के दौर में आतंक बरपाने वाले जेकेएलएफ के चीफ यासीन मलिक की एक खबर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसने का मौका ले आई। दरअसल, मंगलवार शाम को खबर आई कि यासीन मलिक ने एनआईए की विशेष अदालत में खुद पर लगे आरोपों को मान लिया है। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने खबर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर थरूर और केजरीवाल पर तंज कसा। विवेक ने लिखा, ‘प्रिय नरसंहार को नकारने वाले, क्या अब भी इसे इस्लामोफोबिक और अर्धसत्य कहोगे? प्रिय शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल, क्या अब भी आप हंसेंगे? प्रिय स्टार की पत्नी क्या आप अब भी नेल फाइल्स बनाना चाहेंगी? हम देखेंगे…’

इस ट्वीट में थरूर और केजरीवाल को तो विवेक ने सीधे टैग किया, लेकिन एक के लिए प्रिय स्टार की पत्नी लिखा। माना जा रहा है कि उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के बारे में लिखा है। क्योंकि ट्विंकल ने भी द कश्मीर फाइल्स का मजाक उड़ाया था। जबकि, केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में फिल्म को झूठा बताते हुए काफी हंसी-मजाक किया था। वहीं, शशि थरूर ने भी फिल्म को इस्लामोफोबिया और आधा सच कहा था। सिंगापुर में द कश्मीर फाइल्स पर लगने वाले बैन पर भी शशि थरूर ने उत्साहित होकर ट्वीट किया था और इस वजह से वो विवेक के साथ ही फिल्म के लीड रोल में रहे अनुपम खेर के भी निशाने पर आए थे।

shashi tharoor and kejriwal

विवेक अग्निहोत्री ने शशि थरूर और केजरीवाल पर तंज कसा, तो सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पक्ष में खड़े होते दिखे। लोगों ने थरूर और केजरीवाल की काफी लानत-मलामत की। ट्विटर पर लोगों ने विवेक के साथ खड़े होते हुए क्या कहा, ये आप नीचे देख सकते हैं…

Latest