newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kim Sharma Relationship: किम शर्मा ने लिएंडर पेस संग अपना रिलेशनशिप किया कंफर्म, इंस्टा पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Kim Sharma Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) को मोहब्बतें मूवी से फेम मिला। उसके बाद उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन इन दिनों वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस (Leander Paes) संग अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) को मोहब्बतें मूवी से फेम मिला। उसके बाद उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन इन दिनों वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस (Leander Paes) संग अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया है। जिसे लेकर वो काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी।

दोनों को कई बार वॉक पर जाते देखा गया है। इसके अलावा दोनों साथ वेकेशन पर भी नजर आए थे। जिससे बॉलीवुड गलियारे में ये चर्चा तेज हो गई थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने लिएंडर संग अपने रिश्ता ऑफ‍िश‍ियल कर दिया है और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

किम ने लिएंडर के साथ एक क्यूट सी फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में लिएंडर उन्हें प्यार से निहार रहे हैं तो वहीं, किम मुस्कुरा रही हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

किम की इस तस्वीर पर सेलेब्स और फैंस की ओर से काफी कमेंट्स आ रहे हैं। सभी को उनके ये फोटो और जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। लोग उन्हें जमकर कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। सभी उन्हें अपने रिश्ते को पब्ल‍िकली अनाउंस करने के बाद बधाई दे रहे हैं।

इससे पहले दोनों की एक और तस्वीर सोसल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वो गोवा में छुट्टियां मनाते हुए नजर आए थे। आपको बता दें कि इसस पहले किम का नाम हर्षवर्धन राणे से जुड़ा था। दोनों का रिलेशनशिप काफी अच्छा था लेकिन दोनों अलग हो गए। हालांकि उनके ब्रेकअप की वजह का आज तक खुलासा नहीं हुआ।