newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KL Rahul और Anushka Sharma ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें, Virat Kohli और Athiya Shetty भी आए नजर, यहां देखें लव बर्ड्स की वायरल फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आजकल यूके में हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आजकल यूके में हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि आजकल आथिया केएल राहुल को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

ये चारों इस समय यूके में हैं और साथ में समय बिता रहे हैं। अपने एंजॉयमेंट की तस्वीरें इन्होंने इंस्टा पर शेयर की है जो देखते ही देखते वायरल हो रही हैं। फोटोज में राहुल संग विराट, इशांत शर्मा और उमेश यादव दिखाई दे रहे हैं। सभी साथ में फोटोज क्लिक करा रहे हैं। लेकिन इस फोटो की खास बात ये है कि उनकी फोटोज अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी क्लिक कर रही हैं। दोनों के साथ ईशांत की वाइफ प्रतिमा सिंह और उमेश की पत्नी तान्या वाधवा भी नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul? (@rahulkl)

इस फोटो को शेयर करते हुए केएल राहुल ने लिखा- ‘राइट स्वाइप करो’। आपको बता दें कि फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो रही है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने भी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें ये पूरा ग्रुप साथ नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)