newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

List Of Most-watched Web Series And Movies On OTT: देखिए OTT पर रिलीज़ वो वेब सीरीज जो आजकल लोगों के पसंदीदा शो बने हुए हैं

List Of Most-Watched Web Series And Movies On OTT: हम आपको ओटीटी से संबंधित जानकारी देते रहते हैं लेकिन यहां हम आपको इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ उन शो के नाम बताएंगे जिन्हें ज्यादा पसंद  किया गया है।

नई दिल्ली। ओटीटी (OTT) पर हफ्ते कुछ न कुछ रिलीज़ होता रहता है। यही कारण है कि आज लोग ओटीटी शो (OTT Show) के दीवाने हैं और वो सिनेमाघर से ज्यादा मूवी और शो ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। आज के समय में कई ऐसे ओटीटी प्लेटफार्म आ गए हैं जहां फिल्में और वेबसीरीज रिलीज़ होती रहती हैं। इनमें से लोग अपने हिसाब से शो और फिल्म पसंद कर लेते हैं और फिर उन्हें हफ्तेभर के भीतर निपटाने की कोशिश करते हैं। जब से ओटीटी का ज़माना है लोगों ने सिनेमाघर जाना कम कर दिया है। लोगों के लिए ओटीटी किफायती है। न आने जाने का लफड़ा है। न विंडो पर जाकर लाइन में लगकर खड़े रहने की टेंशन है और न फिल्म देखने के लिए समय निकालने की जद्दोजहद है। ऐसे में लोग इन शो और सीरीज को ओटीटी प्लेटफार्म पर देख लेते हैं। ओटीटी पर देखते वक़्त वो अपना काम भी कर लेते हैं और फिल्म भी निपट जाती है। हम आपको ओटीटी से संबंधित जानकारी देते रहते हैं लेकिन यहां हम आपको इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ उन शो के नाम बताएंगे जिन्हें ज्यादा पसंद  किया गया है।

आशिक़ाना सीजन 2 (Aashiqana Season 2)

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज़ वेब सीरीज आशिक़ाना 2 इस वक़्त लोगों की सबसे ज्यादा पसंदीदा वेब सीरीज बनी हुई है। इसे सबसे ज्यादा लोगों ने देखा भी है और पसंद भी किया है। इसके पहले सीजन को भी लोगों ने पसंद किया था और अब इसके दूसरे सीजन को भी पसंद करने वालों की संख्या कम नहीं है। इसे करीब 45 लाख लोगों ने देखा है। ये एक रोमांटिक थ्रिलर वेब सीरीज (Best Romantic Thriller Web Series)  है, और अगर आप भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज देखना चाहते हैं तो आप इसे देख सकते हैं।

फ्लेम्स सीजन 3 (Flames Season 3)

आजकल युवाओं में ये सबसे ज्यादा पसंदीदा और व्याख्यात सीरीज में से एक है। इस सीरीज में युवा लड़के और लड़कियों की दोस्ती को दिखाया गया है। जिसमें आपको युवाओं के बीच बनने वाले सभी रिश्तों की भी बात की गई है। इसे अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देखा जा सकता है। इसे भी करीब 44 लाख लोगों ने देख लिया है अब आप क्यों ही इंतज़ार कर रहे हैं जल्द ही देख डालिए।

फोर मोर शॉट्स प्लीज ! सीजन 3 (Four More shots Please! Season 3)

इस सीरीज के दोनों सीजन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इसमें आजकल के युवाओं के चहिते स्टार बानी जे, सायानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हाड़ी और मानवी गागरू देखने को मिलेंगे। दो सीजन की प्रसिद्धि के बाद इसका तीसरा सीजन युवाओं के बीच खूब देख जा रहा है। क्योंकि ये एक वीमेन ओरिएंटेड शो है इसलिए लड़कियों में ये शो ज्यादा प्रसिद्ध है इसे भी करीब 35 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। अगर आपने नहीं देखा है तो अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर जाकर देख सकते हैं।

इंडियन प्रीडेटर: मर्डर इन कोर्टरूम (Indian Predator: Murder In Courtroom) 

अगर आपको थ्रिलर शो देखना है। एक मजेदार क्राइम ड्रामा देखना है तो आपको ये देख लेना चाहिए। इसमें आपको महिलाओं का दर्द और उनका स्त्रीत्व देखने को मिलता है। ये भी एक बेहतरीन शो है जिसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज़ किया गया है जिसे करीब 30 लाख लोग देख चुके हैं।

ट्रिपलिंग सीजन 3 (Tripling Season 3)

सुमीत व्यास, मानवी गागरू और अमोल पराशर का शो ट्रिपलिंग किसने नहीं देखा है। इमोशनल और मजेदार शो ट्रिपलिंग सभी का पसंदीदा शो रहा है लेकिन क्या आपको पता है इस शो का तीसरा सीजन भी आ गया है और करीब 10 लाख लोग इस शो को देख चुके हैं इसे आप ज़ी5 (Zee5) पर जाकर देख सकते हैं।