newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hrithik Roshan Birthday: बर्थडे पर ऋतिक रोशन के घर आया नन्हा मेहमान, क्या आपने देखा?

Hrithik Roshan Birthday: आज जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर सुबह से उनके लिए बधाईयों का तांता लगा है। फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्टर के घर में एक नया मेहमान भी आया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। अपनी एक्टिंग के साथ ही डांस और दमदार बॉडी से भी एक्टर ने लोगों के दिल में जगह बनाई है। मशहूर अभिनेता और निर्माता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के बेटे ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग भी काफी है। आज जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर सुबह से उनके लिए बधाईयों का तांता लगा है। फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्टर के घर में एक नया मेहमान भी आया है। खुद ऋतिक रोशन ने इस नन्हे मेहमान का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

अपने इंस्टाग्राम पर उस नए मेंबर का परिवार में स्वागत करते हुए एक्टर ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्टर ऋतिक रोशन ने उस प्यारे पप्पी से फैंस को मिलवाया था। एक्टर ने इस पप्पी का नाम ‘मोगली’ बताया है। वीडियो के साथ कैप्शन में रितिक ने यह भी बताया कि उन्हें मोगली कहां से मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

आपको बता दें, एक्टर की मां पिंकी रोशन ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। पिंकी रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला मेसेज भी लिखा है। अपने मेसेज में पिंकी रोशन ने लिखा, ‘चांद और बेटा, मां और उसका बेटा। हैपी बर्थडे डुग्गू। तुम्हारा जन्म दूसरों को जिंदगी देने के लिए हुआ। तुम यह देखने के लिए जीते हो कि बाकी लोग बेहतर जिंदगी जी रहे हैं या नहीं। तुम्हारी आंखें देख किसी के भी मन में भावनाएं फूट पड़ें। तुम्हारा दिल इतना साफ है कि लोगों को सच्चाई का रास्ता फॉलो करने की प्रेरणा देता है। तुम्हारी स्पीच प्रॉब्लम सबसे बड़ा चैलेंज था। तुम अपनेआप में एक इंस्टिट्यूशन हो और लाखों लोगों को इंस्पायर करते हो। लाखों लोग तुम्हें प्यार करते हैं। मैं हमेशा प्रार्थना करती हूं कि तुम पर आशीर्वाद बना रहे। 10 जनवरी 1974 को एक स्टार पैदा हुआ था।’